फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murder for grams - bhature

फ्री में नहीं दिए छोले-भटूरे तो कर दी खौफनाक हत्या

Sun, 02 Mar 2014 09:44 AM IST
Updated Sun, 02 Mar 2014 09:44 AM IST
विज्ञापन
murder for grams - bhature

मुफ्त में छोले-भठूरे नहीं देने पर एक बुजुर्ग की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त काशीराम (63) के रूप में हुई है। वारदात सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र के अमन विहार की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक फरार आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार काशीराम अपने परिवार के साथ अमन विहार में रहता था।
विज्ञापन


वह, डी-7 अमन विहार में छोले-भठूरे की रेहड़ी लगाता था। हरिचंद,  अपने पिता के साथ ही रेहड़ी पर काम करता था। शनिवार सुबह 9:00 बजे काशीराम और हरिचंद ने रेहड़ी पर काम शुरू ही किया था। इस बीच इलाके का घोषित बदमाश गुरमीत (28) वहां पहुंचा। उसने काशीराम से एक प्लेट छोले-भठूरे मांगे। बोहनी न होने की बात करते हुए काशीराम ने गुरमीत से 15 रुपये मांगे। इस बात पर गुरमीत आग बबूला हो गया। उसने चाकू निकाला और काशीराम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटा गया था पानी लेने, नहीं तो बचा लेता बाप की जान

murder for grams - bhature

वारदात के वक्त हरिचंद, पास के नल पर पानी लेने गया था। जब तक वह अपने पिता की मदद करता आरोपी, काशीराम पर चाकू से कई वार कर चुका था।

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। हरिचंद, पिता को लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचा। जहां इलाज के दौरान काशीराम की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

बाहरी जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय कुमार का कहना है ‌कि आरोपी गुरमीत, इलाके का घोषित बदमाश है। उस पर 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उसकी तलाश में छापेमारी जारी है।

गुरमीत से परेशान हैं स्थानीय लोग

murder for grams - bhature

आरोपी गुरमीत से इलाके के लोग खासे परेशान हैं। जिसने भी उसकी शिकायत करने का प्रयास किया आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।  हरिचंद ने बताया कि गुरमीत, अकसर उसके पिता की रेहड़ी से मुफ्त खाना खाकर चला जाता था।

शनिवार सुबह आने के कारण उसके पिता ने गुरमीत से रुपये मांगे थे।

यहीं नहीं वह इलाके का घोषित बदमाश है। उस पर पहले से दस से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed