फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murder case after five months of girl death

पुलिस का खेल, पांच महीने बाद दर्ज हुआ हत्या का केस

Tue, 11 Feb 2014 10:39 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 11 Feb 2014 10:39 PM IST
विज्ञापन
murder case after five months of girl death

नोएडा में अपराध संख्या कम दिखाने के लिए सेक्टर-58 पुलिस किस हद तक जा सकती है इसका एक ताजा उदाहरण प्रकाश में आया है। अब युवती की हत्या जैसे संगीन अपराधों में भी पांच माह बाद मामला दर्ज हो पाया है।

विज्ञापन


वह भी तब जबकि आला अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसएसपी ने मामले में संज्ञान लेते हुए लापरवाही और रिपोर्ट दर्ज न करने की जांच कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


सेक्टर-58 थाना क्षेत्र ममूरा में 31 अगस्त 2013 को सतीश चौहान के मकान में किराए पर रहने आई एक लड़की की लाश मिली थी। युवती एक दिन पहले ही एक लड़के के साथ किराए पर रहने के लिए आई थी। इस दौरान उसके साथ आया लड़का फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे में बदबू आने पर पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस को जानकारी दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला दबाकर हत्या होना बताया गया था। युवती की हत्या और उसकी शिनाख्त न होने जैसा संगीन मामला होने पर भी पुलिस ने आगे कोई कार्रवाई नहीं की थी।


मकान मालिक ने बिना पहचान कराए किराए पर कमरा दे दिया था। हत्या के अगले दिन अंदाजा लगाया जा रहा था कि लड़का-लड़की बिहार से आए थे। वहीं, पुलिस ने लड़के की भी शिनाख्त कराने की जहमत नहीं उठाई। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। समीक्षा बैठक में सीओ सेकेंड विश्वजीत श्रीवास्तव ने मामला संज्ञान में आने के बाद अभी हाल में ही मामला दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed