फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Murder attempts for a cigarette in delhi

छात्रों ने सिगरेट के लिए जान लेने की कोशिश

Fri, 05 Dec 2014 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 05 Dec 2014 04:38 PM IST
विज्ञापन
Murder attempts for a cigarette in delhi

दिल्ली में सिगरेट नहीं लाने पर स्कूली छात्रों के एक गुट ने अपने भाई से मिलने आए युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में पीड़ित अब्दुल अकरम (20) को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी छात्र फरार हो गए । इधर घटना से नाराज लोगों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को वापस भेजा। मामला दर्ज कर खजूरी खास थाना पुलिस आरोपी छात्रों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अकरम अपने परिवार के साथ चंदुनगर इलाके में रहता है। अकरम का छोटा भाई जीबीएसएस स्कूल तुकमीरपुर में 11वीं कक्षा में पढ़ता है। अकरम नंद नगरी स्थित आईटीआई का छात्र है। बृहस्पतिवार दोपहर वह अपने छोटे भाई के टीचर से मिलने स्कूल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि स्कूल के गेट पर आठ-दस छात्रों का एक ग्रुप बैठा हुआ था। अकरम कोे स्कूल में घुसता देखकर एक छात्र ने उससे सिगरेट की डिब्बी लाने का कहा। मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच कर दी। विरोध करने पर छात्रों ने ईंट पत्थरों से अकरम पर हमला कर दिया। उसके बेहोश होते ही सभी फरार हो गए। खबर मिलते ही छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया।


इधर, जैसे ही इलाके के लोगों को अकरम पर हमले की खबर मिली, भीड़  मौके पर पहुंच गई। लोगों ने स्कूल के बाहर जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों का कहना था कि स्कूल में शिक्षकों की ढील की वजह से छात्र हर समय बाहर घूमते रहते हैं। यहां तक कि स्कूल में छात्रों के दो ग्रुप बने हुए हैं जो आए दिन आपस में झगड़ा करते रहते हैं। बाद में स्कूल प्रशासन व पुलिस के समझाने पर लोग वहां से हटे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed