{"_id":"5888e1124f1c1ba333cf5d3f","slug":"murder-accused-thretened-father-son-arrested-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों के परिजन ने धमकाया, पिता-पुत्र गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपियों के परिजन ने धमकाया, पिता-पुत्र गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 26 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी क्षेत्र के गांव रामपुर फतेहपुर में युवक के हत्यारोपियों के परिजन ने पीड़ित परिवार को धमकाया। इस मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी से तमंचा बरामद किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गांव रामपुर फतेहपुर निवासी दीपक की ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में 5 जनवरी को हत्या कर दी गई थी।
हत्या के मामले में ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दीपक और सुंदर को गिरफ्तार किया था। इससे नाराज सुंदर के भाई कपिल उर्फ बादल व उसके पिता बलजीत तमंचा और लाठी लेकर दीपक के घर पहुंच गए। आरोप है कि दोनों ने दीपक के भाई प्रवीण और पिता वीरसिंह से गाली-गलौज की और हत्यारोपियों को पुलिस से नहीं छुड़वाने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने कपिल और बलजीत को गिरफ्तार कर लिया। कपिल के पास से तमंचा बरामद किया गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन