फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Munir Ahmed's murder was Tnjil remand, associate Ashutosh will encounter

तंजील अहमद हत्याकांड में मुनीर को मिली रिमांड, अब आशुतोष से होगा आमना-सामना 

Sun, 03 Jul 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Jul 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Munir Ahmed's murder was Tnjil remand, associate Ashutosh will encounter
मुनीर
एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की हत्या में गिरफ्तार मुनीर को दिल्ली पुलिस ने दस दिन की रिमांड पर ले लिया है। दिल्ली की रूप नगर थाना पुलिस मुनीर से कमला नगर स्थित एटीएम पर हुई डेढ़ करोड़ की लूट के मामले में पूछताछ करेगी। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस उसके सहयोगी आशुतोष से पहले ही रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2014 में कमला नगर स्थित सिटी बैंक के एटीएम से डेढ़ करोड़ की लूट के मामले में पुलिस ने आशुतोष को रिमांड पर लिया था। आशुतोष अलीगढ़ जेल में बंद था।
विज्ञापन


पूछताछ में आशुतोष ने एटीएम में लूटपाट करने की बात कबूल कर ली है। उसने बताया कि वारदात में उसके साथ मुनीर भी था। लूटपाट के बाद मुनीर ने रुपये को ठिकाने लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद अलीगढ़ पहुंचने पर अलीगढ़ पुलिस ने हत्या के एक मामले में आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद से वह जेल में बंद था। मुनीर के एटीएम लूट में शामिल होने के खुलासे के बाद दिल्ली पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। 

कमला नगर एटीएम लूट कांड में करेगी पूछताछ

Munir Ahmed's murder was Tnjil remand, associate Ashutosh will encounter
मुनीर मेहताब - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो

उधर, उत्तर प्रदेश पुलिस भी एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की हत्या के मामले में उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच उत्तर प्रदेश के एसटीएफ ने मुनीर को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ में मुनीर ने कमला नगर स्थित एटीएम में लूटपाट में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को मुनीर को दस दिन की रिमांड पर ले लिया है।

 पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आशुतोष को 30 जून को दुबारा अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस पहले आशुतोष के खुलासे पर मुनीर से पूछताछ करेगी और फिर दोनों का आमने सामने कर उनसे पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed