{"_id":"85fd1e8b99260d9d3718ba3317302e8c","slug":"mother-scolded-the-student-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने डांटा तो छात्रा ने आत्महत्या कर ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां ने डांटा तो छात्रा ने आत्महत्या कर ली
अमर उजाला, मुरादनगर
Updated Sat, 10 May 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
भीकनपुर गांव में शुक्रवार तड़के मां की डाट से क्षुब्ध छात्रा ने केरोसिन डालकर आग लगा ली। छात्रा को गंभीर हालत में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर रात उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
भीकनपुर गांव निवासी छात्रा ने हाल में 12वीं पास किया था। बताया जाता है कि मां से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई थी। इस पर मां ने उसे डांट दिया। डाट से क्षुब्ध होकर छात्रा ने कमरे में जाकर केरोसिन डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन
छात्रा की चीख सुनकर परिजन कमरे की ओर भागे। परिजन ग्रामीणों की मदद से उसे गाजियाबाद के अस्पताल ले गए, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया। देर रात उसकी मौत हो गई। एसओ आरपी शर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन