'मां के सामने उनका प्रेमी मुझे छेड़ता है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कमला मार्केट इलाके में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। एक 15 वर्षीय लड़की के साथ उसकी मां ने कुछ ऐसी करतूत की है, जिसे जानकर हर मां शर्मशार हो जाएगी।
दरअसल, एक लड़की की मां का उसके पड़ोसी के साथ संबंध थे। इस बाबत वह रोज किशोरी के घर आता और उसकी मां के कमरे में चला जाता।
लेकिन कुछ दिनों बाद ही उसकी काली नजर मां की 15 वर्षीय बेटी पर भी पड़ गई और उसने किशोरी के साथ वही करने की सोची जो उसकी मां के साथ करता था।
मां और प्रेमी अरेस्ट
किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने किशोरी की मां और उसके प्रेमी जगदीश चंद (40) को गिरफ्तार किया है। आरोपी मेट्रो के एक अधिकारी का ड्राइवर है।
पुलिस के मुताबिक, लड़की अपनी मां के साथ मिंटो रोड इलाके में रहती है। पुलिस को दी शिकायत में किशोरी ने बताया कि उसकी मां का पड़ोसी जगदीश चंद से संबंध हैं।
जगदीश अक्सर घर आता है और उससे छेड़छाड़ करता है। मां जगदीश को ऐसी हरकत करने में सहयोग देती है।