ढाई साल की बच्ची के सामने मां ने लगाई फांसी, नहीं मिला सुसाइड नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी मासूम बेटी के सामने मां ने कर ली खुदखुशी..
हरिनगर इलाके मेें दिल्ली पुलिस के एक सिपाही की पत्नी ने ढाई साल की बेटी के सामने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जानकारी परिजनों को दे दी है। मामले की जांच क्षेत्रीय एसडीएम कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, बीकानेर राजस्थान निवासी दीपशिखा (30) पति रवि और ढाई साल की बेटी के साथ हरिनगर इलाके में रहती थी।
रवि दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत है और इन दिनों उसकी तैनाती पीसीआर में है। दोनों की शादी वर्ष 2011 में हुई थी। बृहस्पतिवार शाम रवि काम से वापस घर लौटा।
दरवाजा तोड़ना पड़ा..
काफी कॉलबेल बजाने के बाद भी घर को दरवाजा नहीं खुलने पर उसने पड़ोसियों की मदद से दरवाजे को तोड़ दिया। अंदर कमरे की खिड़की में लगे लोहे के जाल में रस्सी की मदद से उसकी पत्नी लटकी हुई मिली। रवि ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दीपशिखा के परिजनों का बयान अहम है। उनके बयान के बाद ही इस बाबत कोई मामला दर्ज किया जाएगा।
परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा। शुरुआती जांच में खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।