{"_id":"58d51f364f1c1b870a1a3d9d","slug":"mother-live-in-partner-used-to-molest-daughter-arrested-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां का लिव-इन-पार्टनर कर रहा था बेटी का यौन शोषण, ऐसे खुला राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां का लिव-इन-पार्टनर कर रहा था बेटी का यौन शोषण, ऐसे खुला राज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 26 Mar 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
सहेली की मां की सुझबुझ के चलते नाबालिग छात्रा से यौन उत्पीड़न करने वाले मां के साथ लिव-इन-पार्टनर में रहने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सहेली की मां से जब पीड़िता ने अपनी बात कही तो उक्त महिला ने दिल्ली महिला आयोग की वूमन हेल्पलाइन 181 पर कॉल करके मदद मांगी।
विज्ञापन
आयोग ने इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी। अंबेडकर नगर थाना ने इस संबंध में मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर किया है। आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक,पिछले हफ्ते पीड़ित नाबालिग अपनी स्कूल की फ्रेंड के घर गयी थी।
विज्ञापन
हालांकि वहां से पीड़िता ने अपने घर जाने से मना कर दिया। इसी बीच पीड़िता की मां भी उसे लेने आयी, लेकिन उसने जाने से इंकार कर दिया। सहेली की मां ने पीड़िता से घर न जाने का कारण पूछा तो उसने बताया कि मां का लिव-इन-पार्टनर उसका यौन शोषण करता है। इसलिए वह उस घर में नहीं जाना चाहती है।
विज्ञापन
Trending Videos
सहेली की मां ने दी हेल्पलाइन को सूचना
नाबालिग से यौन शोषण की जानकारी मिलते ही उक्त सहेली की मां ने इसकी सूचना आयोग की हेल्पलाइन दी। इसके बाद मोबाइल हेल्पललाइन(एमएचएल) प्रोग्राम की काउंसलर मौके पर पहुंची और पीड़िता से बात की।
काउंसलर के समझाने के बाद पीड़िता ने सारी कहानी बतायी कि काफी समय से उक्त व्यक्ति उसके साथ बलात्कार कर रहा है। आयोग की काउंसलर ने पुलिस स्टेशन जाकर मामले की जानकारी देते हुए मामला दर्ज करवाया। वहीं, पीड़िता को शेल्टर होम में भेज दिया गया है।
काउंसलर के समझाने के बाद पीड़िता ने सारी कहानी बतायी कि काफी समय से उक्त व्यक्ति उसके साथ बलात्कार कर रहा है। आयोग की काउंसलर ने पुलिस स्टेशन जाकर मामले की जानकारी देते हुए मामला दर्ज करवाया। वहीं, पीड़िता को शेल्टर होम में भेज दिया गया है।
