{"_id":"575c6d394f1c1b8d239c5ba1","slug":"mother-in-law-don-t-got-bail-in-murder-of-daughter-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू को जलाकर मारने में सास को नहीं मिली जमानत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहू को जलाकर मारने में सास को नहीं मिली जमानत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 12 Jun 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मिट्टी का तेल डालकर विवाहिता को जलाकर मारने के मामले में गौतमबुद्ध नगर न्यायालय ने सास की जमानत अर्जी खारिज कर दी। दो बहनों वर्षा और जितेंद्री उर्फ वंदना की शादी 24 मई 2014 को जेवर निवासी सुमित और नरेश के साथ हुई थी।
विज्ञापन
शादी के बाद से ही जितेंद्री को पति नरेश, सास विमला, जेठानी ममता, ससुर महिपाल दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इन लोगों ने 7 मार्च 2016 को जितेंद्री को आग लगा दिया। दूसरी बेटी वर्षा ने इसकी सूचना अपने मायके वालों को दी। बाद में इलाज के दौरान जितेंद्री की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
जेवर कोतवाली पुलिस ने 24 अप्रैल को सास विमला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विमला की जमानत के लिए न्यायालय में अर्जी दी गई, जिसे अदालत ने खारिज कर दी।
विज्ञापन