फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mother and daughter arrest in trade fair

मेले में मां-बेटी ने मचा रखी थी आफत, धूम स्टाइल में आती थी वारदात करने

Sun, 20 Nov 2016 12:44 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 20 Nov 2016 12:44 AM IST
सार

चोरी करने के आरोप में दोनों गिरफ्तार
बल्लभगढ़, हरियाणा से आती थीं धूम स्टाइल में वारदात करने

विज्ञापन
mother and daughter arrest in trade fair
चाोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बल्लभगढ़, हरियाणा की रहने वाली मां-बेटी ने ट्रेड फेयर के बिजनेस ऑवर में धूम स्टाइल में आफत मचा रखी थी। वह 500-500 रुपये का टिकट लेकर ट्रेड फेयर जाती थीं और वारदात कर रहीं थीं। शुक्रवार को इन्होंने पूर्व एडमिरल कपिल की पत्नी के पर्स पर हाथ साफ कर दिया था।

विज्ञापन


इस दौरान वो पुलिस के हत्थे चढ़ गईं। दोनों महंगे कपड़े पहनकर जाती थीं ताकि कोई इन पर संदेह न करे। पुलिस ने शनिवार को दोनों को पटियाला कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी मां-बेटी की वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूर्व एडमिरल कपिल की पत्नी स्वाती शुक्रवार को ट्रेड फेयर गई थीं। वह जब हॉल नंबर दस में थीं तभी दो महिलाओं ने उनके पर्स पर हाथ साफ कर दिया। स्वाति को पता लगा तो उसने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉल के पास गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने लोगों की मदद से मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों की पहचान आशाबाई पत्नी अभिमन्यु और उसकी बेटी संजना के रूप में हुई। ये दोनों बल्लभगढ़, सरकारी अस्पताल के पास रहती हैं।


इन दोनों ने बताया कि वह जब से ट्रेड फेयर शुरू हुआ है तब से वारदात करने यहां आ रही थी। ये ट्रेड फेयर में घुसने के लिए 500-500 रुपये का टिकट लेती थीं। शाम तक वारदात कर अपने घर चली जाती थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी मां-बेटी कितनी वारदात को अंजाम दे चुकी हैं। मां-बेटी की करतूत हॉल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed