फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   More than a dozen victims of mysterious illness

दर्जन से अधिक लोग रहस्यमय बीमारी के शिकार

Wed, 30 Mar 2016 05:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 30 Mar 2016 05:34 AM IST
विज्ञापन
More than a dozen victims of mysterious illness

गांव आछेपुर में पिछले 15 दिनों से रहस्यमय बीमारी फैल रही है। करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग इसकी चपेट में हैं। इनमें चिकन पॉक्स जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। मरीजों का विभिन्न निजी अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। उधर, रहस्यमय बीमारी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की है।

विज्ञापन


गांव में सीमा (12), दक्ष (10), सुनीता सिंह (32), लखन (22), सुनीता (18) समेत करीब एक दर्जन से ज्यादा बच्चे पिछले करीब 15 दिनों से बीमार हैं। इनके परिजनों के मुताबिक, सभी को पहले बुखार की शिकायत हुई। चार से पांच दिन बाद शरीर और चेहरे पर छाले बन गए। इनमें असहनीय खुजली होने लगती है और पस का रिसाव होने लगता है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि मरीजों की हालत खराब होती जा रही है। उपचार के बाद भी सेहत में सुधार नही हैं। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा है। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि रबूपुरा क्षेत्र के गांव जौनचाना में भी इस तरह के रोगी पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीरमपुर में भी फैली थी बीमारी
 रबूपुरा क्षेत्र के गांव बीरमपुर में भी एक माह पूर्व इसी तरह की बीमारी फैली थी। ‘अमर उजाला’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम और सीएमओ ने डॉक्टरों की टीम के साथ गांव में कैंप किया। कई विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों की जांच की। इसके बाद चिकन पॉक्स की पुष्टि की गई। कई मरीज इस बीमारी से पीड़ित पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed