{"_id":"09385fc7e1400d5b499978d905155677","slug":"money-transactions-friend-in-charged-with-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के लेनदेन में दोस्त पर हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपयों के लेनदेन में दोस्त पर हत्या का आरोप
अमर उजाला, मसूरी
Updated Tue, 06 Jan 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलारपुर गांव प्रधान के फाइनेंसर भाई उमेश नागर की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के साथी नीतिखंड निवासी अमित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रधान अखिलेश नागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक उमेश ने बतौर कर्ज 40 लाख की रकम अमित को दी थी। हत्याकांड के खुलासे के लिए मृतक के मोबाइल की डिटेल भी खंगाली जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मृतक उमेश आखिरी बार अमित से ही मिला था। उसे अमित ने 4.50 लाख की रकम लेने के लिए बुलाया था। अमित ने रविवार को उमेश के परिजनों को भी बताया था कि शनिवार रात उसने 4.50 लाख रुपये उमेश को दे दिए थे।
विज्ञापन
इसके बाद उमेश बरौला जाने की बात कहकर उसके घर नीतिखंड से चला गया था। पुलिस उमेश के मोबाइल की तलाश कर रही है। निजी बैंक में काम करने वाला और मूलरूप से इलाहाबाद निवासी अमित 10 साल पहले उमेश के संपर्क में आया था।
विज्ञापन
उसने अचानक उमेश के साथ दोस्ती बढ़ाई और गांव आने लगा। विश्वास जीतने के लिए उसने उमेश की दुकानों में तीन एटीएम बूथ खुलवा दिए। एक साल पहले अमित ने उमेश से करीब 40 लाख रुपये उधार लिए थे और अब रुपये वापस करने का समय आ गया था।
अमित इतनी बड़ी रकम का इंतजाम नहीं कर पा रहा था। इस बीच शनिवार को उधारी की रकम देने के लिए अमित ने उमेश को बुलाया। मृतक के भाई और ग्राम प्रधान ने अमित पर ही हत्या कराने की आशंका जताई है।
बता दें कि शनिवार रात से गायब हुए सलारपुर गांव के प्रधान के फाइनेंसर भाई उमेश का शव रविवार शाम पांच बजे मसूरी क्षेत्र में आईएमएस कालेज के पास एनएच 24 किनारे वर्ना कार में मिला था।
दनकौर पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन से उमेश का पता लगाया था। उनका एक मोबाइल भी गायब है।