{"_id":"85022c87ddc8a29c510a6128a16a0dc6","slug":"molestation-with-woman-in-her-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस कर फाड़े महिला के कपड़े, छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुस कर फाड़े महिला के कपड़े, छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 13 Jul 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते 24 घंटों में शहर में अलग-अलग दो स्थानों पर एक किशोरी और महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। जिसमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
कार्टरपुरी गांव में रहने वाले परिवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ जुलाई को पड़ोस की दुकान से सामान लेने जा रही उनकी 15 वर्षीय बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने उसे रोककर छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
किशोरी के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चुप करा फरार हो गए। परिजनों का कहना है कि डर के कारण किशोरी ने दो दिन तक किसी को कुछ नहीं बताया। बीती शाम अपनी मां को सारी बात बताने के बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
इस मामले में पालम विहार थाना पुलिस ने आरोपी संजीत और रिंकु के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए तलाशी शुरु कर दी है।
दूसरे मामले में अशोक विहार निवासी एक महिला ने सेक्टर पांच थाना पुलिस में शिकायत में बताया कि दिल्ली निवासी साहिल दहिया बीते दिन उसके घर घुस आया। आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ते हुए छेड़छाड़ की।
महिला का आरोप है कि शोर मचाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। इस मामले में सेक्टर पांच थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।