फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Molestation with MBA student in moving auto rickshaw

चलते ऑटो में एमबीए छात्रा से अश्लील हरकत

Wed, 25 Jun 2014 12:24 AM IST
Updated Wed, 25 Jun 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
Molestation with MBA student in moving auto rickshaw

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर चलते ऑटो में चालक ने एमबीए की छात्रा से छेड़छाड़ की।

विज्ञापन


युवती की शिकायत पर पुलिस ने संगम विहार निवासी आरोपी राजू के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

मंगलवार को उसे साकेत कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

युवती ने ऐसे बचाई इज्जत

Molestation with MBA student in moving auto rickshaw

पुलिस के अनुसार वसंतकुंज निवासी 25 वर्षीय सुमन (बदला हुआ नाम) ने ओखला जाने के लिए डिफेंस कॉलोनी से ऑटो लिया। रास्ते में चालक उससे छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने लगा।

इस बीच सुमन ने बैंक जाने के बहाना बनाकर कैलाश कॉलोनी में ऑटो रुकवा लिया और 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी।

पीसीआरकर्मियों ने मौके पर पहुंच आरोपी को दबोच लिया। शाम को आरोपी की मेडिकल जांच करवाई। पुलिस ने आशंका जताई कि आरोपी ने शराब पी रखी थी। यह पता लगाने के लिए पुलिस ने उसका ब्लड सैंपल जांच के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed