{"_id":"595b8d934f1c1b3e758b4b59","slug":"molestation-with-law-student-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकालत की पढ़ाई करने वाली युवती से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकालत की पढ़ाई करने वाली युवती से छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 05 Jul 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी की पुलिस महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए तमाम दावे कर रही है,लेकिन उसके बावजूद पुलिसकर्मी लापरवाही करने से बाज नहीं आ रहे है। ऐसा ही एक मामला भोंडसी गांव का है।
विज्ञापन
जहां वकालत की पढ़ाई कर रही छात्रा से गांव के दंबगों ने छेड़छाड की और फिर धमकाया,लेकिन एक माह पहले दी गई शिकायत में पुलिस ने मामला दर्ज करने के बजाए। पुलिसकर्मी शिकायत वापस लेने के लिए दबाव डाल रहे है।
विज्ञापन
मंगलवार को पीड़ित युवती अपने परिवार के साथ पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंची। जहां पर पुलिस आयुक्त ने एसएचओ भोंडसी और थाने के एएसआई को पूछताछ के लिए अपने कार्यालय बुलाया और युवती को कारवाई करने के लिए आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
भोंडसी गांव निवासी युवती गुरुग्राम से वकालत की तिसरे साल की पढ़ाई कर रही है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके घर के पास ही रहने वाले दंबग लड़के रोजाना कॉलेज जाते समय छेड़छाड़ और गाली-गलौच करते।
एक दिन तो गाड़ी से पीछा भी किया और फोटो भी खिंची गई थी। दंबग युवकों के खिलाफ युवती ने भोंडसी थाने में 3 जून को शिकायत दी थी,लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया और न हीं पृछताछ के लिए बुलाया है।
जब भी शिकायत के बारे में थाने में पुछताछ करने जाती तो पुलिसकर्मी मामला निपटानें के लिए दबाव डालते और शिकायत वापस लेने की बात करते। जिससे परेशान होकर 21 जून को सीएम विडों पर शिकायत डाली गई। जहां पर मामला दर्ज करने के आदेश हुए लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।
दोनों में पक्षों में प्रोपर्टी का विवाद चल रहा है। छेड़छाड़ वाली घटना की जांच चल रही है और जल्द की दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -मनीष सहगल,एसीपी हैडक्वाटर