बच्ची से अश्लील हरकत करते पकड़ा गया पड़ोसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में आठ साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर रहे एक आरोपी को लोगों ने पकड़ कर उसकी धुनाई कर दी। उसे थाना सेक्टर-39 पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, मूलरूप से मध्यप्रदेश के पन्ना का रहने वाला रामेश्वर इस समय सलारपुर गांव में रहता है।
मंगलवार शाम को वह पड़ोस में रहने वाली बच्ची को अपने कमरे में ले गया और उससे छेड़छाड़ की। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद लोगों ने रामेश्वर की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
बोरे में बंद मिली अधजली लाश
नोएडा सेक्टर-94 की झाड़ियों में बोरे में बंद अधजली लाश मिली है। आशंका है कि व्यक्ति की हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के लिए उसे जलाकर झाड़ियों में फेंक दिया गया। उसके हाथ पर पप्पू यादव लिखा हुआ है जिसके आधार पर पुलिस शिनाख्त कर रही है।
ओखला चौकी को सूचना मिली कि सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस के पीछे गंदे नाले के पास झाड़ियों में एक बोरा पड़ा है जिससे दुर्गंध आ रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब बोरा खोला, तो उसमें करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव अधजली अवस्था में था।
पुलिस के अनुसार शव सड़ चुका था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना चार से पांच दिन पुरानी है। शरीर की ऊपरी खाल जलने से पहचान नहीं हो सकी है। एसएचओ धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि प्राथमिक जांच में मालूम होता है कि व्यक्ति की शिनाख्त न हो सके इसलिए शव को जला दिया गया।