पश्चिम बंगाल की युवती से रेस्टोरेंट में छेड़छाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे थाना पुलिस ने कमसम रेस्टोरेंट के मैनेजर और रसोई इंचार्ज (सहायक मैनेजर) को छेड़छाड़ व मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवती पश्चिमी बंगाल की रहने वाली है। दोनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
रेलवे पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवती (18) पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और अपनी चचेरी बहन के साथ मुनिरका में रहती है। रविवार रात को वह निजामुद्दीन इलाके में स्थित कमसम रेस्टोरेंट गई थी। साथ में तीन युवक और एक अन्य युवती थी।
युवती का आरोप है कि रात करीब 4:30 बजे पहली मंजिल पर टॉयलेट गई। यहां पर रेस्टोरेंट के मैनेजर जीएन पांडेय और रसोई इंचार्ज अभिषेक ने उससे छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कीं।
विरोध करने पर उससे और साथ आए अन्य लोगों के साथ मारपीट की। झगड़े में पीड़ित युवती समेत तीन लोग घायल हुए हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि रेस्टोरेंट में बैठने को लेकर झगड़ा हुआ था।
बर्थडे पार्टी के दौरान पब में हंगामा
राजौरी गार्डन इलाके में स्थित एक पब में रविवार रात बर्थडे पार्टी के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों से दस लोगों को चोटें लगी है। मामले में एक पक्ष की ओर से महिलाओं ने पब के बाउंसर पर मारपीट और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। वहीं पब के मैनेजर ने पेमेंट को लेकर झगड़ा शुरू होने की बात कही है
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पब के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।
पुलिस के अनुसार रविवार रात उत्तम नगर निवासी दीपक ने वेस्ट गेट मॉल स्थित पब में बर्थडे पार्टी दी थी। उसने पब को 25 लोगों के लिए बुक किया था। लेकिन पार्टी के दौरान इससे ज्यादा लोग पहुंच गए। जब पब के मैनेजर वरुण ने दीपक को पेमेंट के बारे में बताया तो दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।
बचाव करने आए बाउंसरों से भिड़े
बीच बचाव में आए पब के बाउंसरों ने उसे हटाने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दीपक, पारस, हर्ष, नवीन, रोहन, अमित और अनिल जख्मी हो गए। सभी घायल उत्तम नगर और रोहिणी क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं दूसरे पक्ष से पब मैनेजर वरुण सहित तीन लोग जख्मी हो गए।
रात करीब 11 बजे घटना की जानकारी मिलने के बाद राजौरी गार्डन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी हुए लोगों का उपचार करवाया। मौके पर पीड़ित पक्ष की ओर से आई युवतियों ने पब के बाउंसर पर मारपीट करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया।
वहीं पब मालिक का आरोप है कि शराब के नशे में सभी बदतमीजी पर उतर आए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पब में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद ही कार्रवाई करने की बात कही है।