फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Molestation with 4th years old student in school.

चार साल की बच्ची से शर्मनाक हरकत

Mon, 01 Sep 2014 09:02 AM IST
Updated Mon, 01 Sep 2014 09:02 AM IST
विज्ञापन
Molestation with 4th years old student in school.

दिल्ली के बेगमपुर इलाके के सर्वोदय विद्यालय में चार साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बच्ची अपने परिजनों के साथ पूंठकलां इलाके में रहती है। सर्वोदय कन्या विद्यालय में वह केजी कक्षा में पढ़ती है। 29 अगस्त को स्कूल से आने के बाद उसने अपनी मां से पेट और संवेदनशील अंग में दर्द होने की शिकायत की। मां उसे लेकर अस्पताल पहुंची, जहां जांच में पता चला कि संवेदनशील अंग के साथ छेड़छाड़ की गई है।
विज्ञापन


मां ने बच्ची से पूछा तो पता चला कि तीन-चार दिन पहले स्कूल में एक लड़के ने उसके साथ गलत हरकत की है। बच्ची के परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जांच के दौरान बच्ची ने स्कूल के निर्माण कार्य में लगे एक 15 साल के मजदूर की पहचान की। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में पता चला कि बच्ची जिस किशोर पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगा रही है, वह घटना वाले दिन दिल्ली में नहीं था। वह जम्मू गया था। उसके पास जम्मू से आने का टिकट भी है। ऐसे में पुलिस अब आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

लापता छात्राएं राजस्थान में मिलीं

Molestation with 4th years old student in school.

दिल्ली के मधु विहार इलाके से शनिवार को गायब तीनों छात्राएं राजस्थान में मिल गईं। पुलिस के मुताबिक तीनों छात्राएं जोशी कालोनी स्थित सरकारी स्कूल की छात्राएं हैं और एक ही क्लास में पढ़ती हैं।

शनिवार को स्कूल का हाफ डे होने के बाद तीनों घर के लिए निकली थी, लेकिन कोई भी घर नहीं पहुंची। इधर, तीनों के घर न पहुंचने पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

एक छात्रा बिहार व दो यूपी की रहने वाली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। दूसरे राज्य की पुलिस के साथ भी पुलिस ने संपर्क बनाया। इस बीच रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि तीनों छात्राओं को कोटा में देखा गया है।

राजस्थान पुलिस की मदद से छात्राओं को बरामद कर लिया गया। दिल्ली पुलिस की टीम वहां पहुंच गई और छात्राओं को यहां लाया जा रहा है। यहां आने के बाद ही पता चल पाएगा कि छात्राएं खुद घूमने गई या कोई उन्हें लेकर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed