फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   molestation case against sp leader in ghaziabad

सपा नेता ने की टीचर से छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Thu, 20 Oct 2016 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 20 Oct 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
molestation case against sp leader in ghaziabad

एक शिक्षिका ने सनफोर्ट इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन और उनके चचेरे भाई के खिलाफ बंधक बनाने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


स्कूल चेयरमैन सपा से मुरादनगर विधानसभा प्रत्याशी भी हैं। वहीं स्कूल चेयरमैन ने बुधवार दोपहर प्रेसवार्ता कर आरोपों को निराधार बताया है। 
सपा प्रत्याशी व स्कूल चेयरमैन दिशांत त्यागी शाहपुर मार्ग पर सनफोर्ट इंटरनेशनल नाम से स्कूल चलाते हैं।

गाजियाबाद निवासी महिला सनफोर्ट इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका हैं। शिक्षिका का आरोप है कि 17 अक्तूबर को स्कूल संचालक दिशांत त्यागी ने उन्हें अपने आफिस में बुलाया और छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी ने चचेरे भाई मोहित त्यागी के साथ मिलकर मारपीट की और शिकायत करने पर परिवार को मारने की धमकी दी। किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटकर भागी और परिजनों को आपबीती बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपों के बाद प्रेसवार्ता कर दी सफाई

molestation case against sp leader in ghaziabad

एसएसपी को शिकायती पत्र देकर पीड़िता ने गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने धारा 354(ए), 354(डी), 323, 342, 506, 504 में रिपोर्ट दर्ज की है।

उधर, सपा प्रत्याशी और स्कूल संचालक दिशांत त्यागी ने इन आरोपों के बाद बुधवार दोपहर मीडिया सेंटर पर प्रेसवार्ता की। उनके समर्थन में स्कूल की ही कई शिक्षिकाएं भी आईं।

दिशांत त्यागी का कहना है कि उक्त महिला स्कूल में टीचर नहीं रिशेप्सनिस्ट है। उसके आरोप निराधार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी कई बार शिकायतें मिल चुकी हैं।

शादीशुदा होने के बावजूद ब्वॉयफ्रेंड होने पर आपत्ति

molestation case against sp leader in ghaziabad

शादीशुदा होने के बावजूद उसका एक ब्वॉयफ्रेंड है। बुधवार को उसे बुलाकर सिर्फ इतना कहा था कि उसके आचरण से स्कूल का माहौल खराब हो रहा है और अगर उसने यह सब नहीं छोड़ा तो उसे हटा देंगे।

कुछ देर बाद ही अन्य टीचर भी उनके ऑफिस में आ गई थीं और सभी को उन्होंने हिदायत दी थी। उनका कहना है कि राजनीतिक नुकसान पहुंचाने के लिए महिला को उकसाया जा रहा है।

मैं किसी भी जांच के लिए तैयार हूं। आरोप लगाने वाली शिक्षिका और मेरा लाई डिटेक्टर टेस्ट करा लिया जाए। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख ली जाए।

बिना एग्रीमेंट के स्कूल चला रहे त्यागी

molestation case against sp leader in ghaziabad

सनफोर्ट इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक ने एसके राठौर ने मोरटा स्थित स्कूल से पल्ला झाड़ लिया है। उनका कहना है कि मोरटा स्थित स्कूल की ब्रांच से उनका कोई लेना देना नहीं है। बिना एग्रीमेंट किए स्कूल को चलाया जा रहा है।

सनफोर्ट इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक एसके राठौर ने बताया कि मोरटा निवासी दिशांत त्यागी से स्कूल की फ्रेंचाइजी के लिए एग्रीमेंट हुआ था, लेकिन किन्हीं कारणों से एग्रीमेंट कैंसल हो गया था। उन्होंने बताया कि उनके 120 स्कूल हैं।

मोरटा स्थित सनफोर्ट इंटरनेशनल स्कूल से उनका कोई लेना देना नहीं है। राठौर ने बताया कि स्कूल के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया चल रही है। उधर, दिशांत त्यागी का कहना है कि उनके पास स्कूल के एग्रीमेंट के कागजात हैं। स्कूल का रजिस्ट्रेशन भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed