{"_id":"c15b2e9eb8d31fe4bc0ad1c89ac95227","slug":"modinagar-slip-two-friends-killed-by-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदीनगर: ट्रेन से कटकर दो दोस्तों की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोदीनगर: ट्रेन से कटकर दो दोस्तों की मौत
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Mon, 11 Aug 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीनगर में शनिवार रात मोदी इंटर कालेज के पीछे ट्रेन की चपेट में आकर दो दोस्तों की मौत हो गई। लोगों के मुताबिक, दोनों शराब के आदी थे।
विज्ञापन
परिजनों ने पोस्टमार्टम के बिना ही दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। पूरे मोहल्ले में मातम है। पुलिस का कहना है कि दोनों युवक नशे में ट्रेन की चपेट में आए होंगे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, लोगों ने रविवार सुबह मोदी इंटर कालेज के पीछे रेलवे ट्रैक पर दो युवकों की लाशें पड़ी होने की सूचना दी।
इनमें से एक की शिनाख्त नेहरु कालोनी निवासी दीपक (28) पुत्र विजयपाल व दूसरे की राकेश उर्फ राका (30) पुत्र रिछपाल निवासी मोहल्ला सत्यनगर के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दीपक टेंपो चलाता था। उसके परिवार में दो लड़के और एक लड़की है। वहीं उसका साथी राकेश बेरोजगार था। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।
कोतवाली प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि परिजनों के कहने पर लिखा पढ़ी के बाद दीपक और राकेश के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए।