फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modi and Kejriwal's house threatens to blow up

मोदी व केजरीवाल के आवास को उड़ाने की धमकी, लैंड लाइन से आया फोन

Sun, 22 May 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 May 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
Modi and Kejriwal's house threatens to blow up

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास को बम से उड़ाने की धमकी के बाद शनिवार को पुलिस महकमे व सुरक्षा एजेंसियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दोनों जगह कई घंटे तलाशी ली गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। पुलिस सूचना देने वाले की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को दोपहर करीब 12:30 बजे सूचना मिली कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास को बम से उड़ा दिया जाएगा। एनआईए ने इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना के बाद बम निरोधक दस्ता, बम खोजी कुत्ते व भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को भी जांच में लगाया गया। दोनों जगह करीब दो से तीन घंटे तलाशी ली गई। तलाशी के बाद सूचना को झूठा करार दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने एनएसजी के साथ मिलकर प्रधानमंत्री आवास के बाहर तलाशी ली, जबकि प्रधानमंत्री आवास के अंदर एनएसजी ने तलाशी ली। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की सूचना देने वाला फोन लैंडलाइन से आया था।


पुलिस ने जब उस नंबर पर फोन किया तो नंबर एग्जीस्ट नहीं कर रहा था। उत्तरी जिला डीसीपी मुधर वर्मा ने बताया कि बम से उड़ाने की सूचना एनआईए को मिली थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व एनआईए मामले की जांच कर रही है और झूठी सूचना देने वाले की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed