ड्राइवर के साथ मिलकर मॉडल करती थी ठगी, खूबसूरती और चालाकी से बनाती थी शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगे फोटोग्राफर से फोटो शूट करवाने के लिए एक मॉडल ठगी के धंधे में उतर गई। वह अपने ड्राइवर के साथ मिलकर लोगों के एटीएम बदलकर ठगी करने लगी, लेकिन उसका धंधा ज्यादा दिन नहीं चल सका और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गई।
आरपियों की पहचान नंद नगरी निवासी वैशाली (22) और शहीद नगर, साहिबाबाद निवासी शकील मलिक (29) के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो नामी संस्थान से बीबीए कर चुकी वैशाली मुंबई, पंजाब, हरियाणा, नोएडा और दिल्ली में कई फैशन शो कर चुकी है।
पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी से मुखर्जी नगर इलाके में एटीएम बदलकर ठगी के पांच मामले सुलझाने का दावा किया है। आरोपियों के पास से छह एटीएम भी बरामद हुए हैं।
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने बताया कि 15 जुलाई कां इंद्राविहार निवासी अनीता रानी पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बूथ में कैश निकालने गई थीं। इसी बीच एक खूबसूरत दिखने वाली लड़की बूथ पर पहुंची।
अनीता के कई बार प्रयास करने पर जब कैश नहीं निकला तो उसने लड़की से मदद की पेशकश की। लड़की के प्रयासों के बाद भी कैश नहीं निकला और उसने अनीता को एटीएम कार्ड दे दिया।
गूगल पर सीखा था ठगी करने का तरीका
घर पहुंचने से पूर्व ही अनीता के मोबाइल पर 25 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आ गया। एटीएम कार्ड की जांच करने पर पता चला कि एटीएम कार्ड किसी अन्य शख्स का था।
अनीता को सारा माजरा समझ आ गया, उसका एटीएम बदलकर ठगी हो गई थी। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इस बीच सात अगस्त को अनीता उसी एटीएम बूथ के पास पहुंची तो उसने उसी युवती के साथ एक युवक को कार से उतरते देखा।
फौरन अनीता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कार समेत दबोच लिया। पूछताछ के दौरान युवती ने अपना नाम नंद नगरी निवासी वैशाली और अपने ड्राइवर का नाम शकील मलिक बताया। आरोपियों ने ठगी करने की बात भी स्वीकार की। पुलिस ने उनके पास से छह एटीएम भी बरामद किए।
गूगल पर सीखा ठगी करने का तरीका
वैशाली ने बताया कि उसे बड़ा मॉडल बनने के लिए किसी नामी फोटो ग्राफर से अपना पोर्टफोलियो बनवाना था। इसके लिए उसे कम से कम 2.50 लाख रुपये की जरूरत थी।
वैशाली ने इसके लिए ठगी का रास्ता चुना। गूगल से उसने एटीएम हैक करने के अलावा ठगी के तरीके सीखे। इस बीच करीब पांच माह पूर्व एक कॉमन दोस्त के जरिये उसकी मुलाकात कबाड़ी का काम करने वाले शकील मलिक से हुई।
दिल्ली स्कूल ऑफ बिजनेस से बीबीए है वैशाली
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
वैशाली ने पुलिस को बताया है कि यह लोग ऐसे एटीएम बूथ को निशाना बनाते थे जो खराब होते थे या जिनसे कैश नहीं निकलता था। शकील ऐसे
एटीएम बूथ के सामने कार खड़ी कर शिकार की तलाश में रहते थे।
जैसे ही कोई शिकार आता था, वैशाली उसकी मदद करने के बहाने एटीएम बूथ में पहुंचती थी। मदद की पेशकश के दौरान वैशाली पीड़ित के एटीएम का पासवर्ड देख लेती थी। बाद में एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकाल लेती थी।
दिल्ली स्कूल ऑफ बिजनेस से बीबीए है वैशाली
पुलिस की मानें तो वैशाली ने दिल्ली स्कूल ऑफ बिजनेस से बीबीए किया है। पढ़ाई करने के साथ वह मुंबई, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और नोएडा
समेत कई अन्य जगहों पर मॉडलिंग की शो कर चुकी है।