फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mobile thief arrested in noida looted seventy lakhs mobile in noida

70 लाख के मोबाइल डिस्पले चोरी मामले में चार धरे

Wed, 26 Jul 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 26 Jul 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
mobile thief arrested in noida looted seventy lakhs mobile in noida
सांकेतिक चित्र

सैमसंग कंपनी के लिए मोबाइल डिस्पले बनाने वाली कंपनी से 70 लाख रुपये के डिस्पले चोरी करने वाले चार आरोपियों को थाना फेज दो पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वारदात को कंपनी के तीन पूर्व कर्मियों ने अंजाम दिया था। इनमें से दो फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दिल्ली के तीन मोबाइल दुकानदार हैं। पुलिस ने इनके पास से नौ लाख रुपये के मोबाइल डिस्पले बरामद किए हैं।

विज्ञापन


2 जुलाई 2017 को थाना फेज-दो अंतर्गत सेक्टर-82 स्थित एलेनटेक मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी में वारदात हुई थी। कोरिया की एलेनटेक कंपनी सैमसंग कंपनी के मोबाइल के एलईडी डिस्पले सहित कुछ और पार्ट्स बनाती है। एलेनटेक कंपनी ने बेसमेंट का शीशा तोड़कर 1100 मोबाइल डिस्पले चोरी होने की एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


कंपनी ने पुलिस को इनकी कीमत लगभग 60-70 लाख रुपये बताई थी। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वारदात को कंपनी के तीन पूर्व कर्मचारियों उड़ीसा निवासी मनोरंजन उर्फ मोनू, गाजीपुर उत्तर प्रदेश निवासी आदित्य उर्फ सोनू और प्रतापगढ़ निवासी दिवेश मिश्रा ने अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवेश वारदात के वक्त कंपनी के बाहर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था। आदित्य और मनोरंजन बेसमेंट का शीशा तोड़ अंदर घुसे थे। सीसीटीवी में दोनों कैद हो गए थे। सर्विलांस के जरिये थाना फेज दो पुलिस को पता चला कि आरोपी मनोरंजन सोमवार शाम महामाया फ्लाई ओवर पर चोरी के मोबाइल डिस्पले बेचने आ रहा है।

पुलिस ने यहां घेराबंदी कर मनोरंजन और चोरी का सामान खरीदने वाले तीन मोबाइल दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया। मनोरंजन के पास से लगभग नौ लाख रुपये के 142 मोबाइल डिस्पले बरामद हुए हैं।

मोबाइल दुकानदारों की पहचान मॉडल टाउन दिल्ली निवासी मोहित पसरीजा, मॉल टाउन रोहतक निवासी तरुण और भिवानी हरियाणा निवासी सचिन के रूप में हुई है। मोहित व तरुण करोल बाग दिल्ली में जबकि सचिन शास्त्री नगर में मोबाइल की दुकान चलाता है।

यहां ये लोग मोबाइल मरम्मत का भी काम करते हैं। पूछताछ में पता चला कि दुकानदारों के कहने पर ही तीनों पूर्व कर्मचारियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। तीन मोबाइल दुकानदारों ने दिल्ली की कुछ अन्य मार्केट में भी चोरी की डिस्पले बेची है। दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उनसे चोरी का और सामान बरामद होने की उम्मीद है।

नकली है ओपन मार्केट में मिलने वाला डिस्पले
एसपी सिटी ने बताया कि एलेनटेक कंपनी के अनुसार पूरी दुनिया में केवल वही सैमसंग कंपनी के मोबाइल के लिए डिस्पले बनाती है। अनुबंध के अनुसार कंपनी डिस्पले बनाकर केवल सैमसंग कंपनी को आपूर्ति करती है।


इसे वह ओपन मार्केट में नहीं बेचती है। कंपनी अधिकारियों ने नोएडा पुलिस के सामने दावा किया कि ओपन मार्केट में मिलने वाला सैमसंग मोबाइल का डिस्पले नकली है या तो वह चोरी अथवा किसी पुराने मोबाइल का हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed