फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mobile snatchers arrested in delhi

मोबाइल फोन झपटने वाले वाले दो धरे, नाबालिग लड़कों को बेच देते थे

Thu, 23 Mar 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Mar 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
mobile snatchers arrested in delhi
- फोटो : social media

पूर्वी जिला पुलिस के एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉयड) ने दो शातिर मोबाइल फोन लुटेरों को दबोचा है। आरोपी लूटे गए मोबाइल फोन प्ले ग्राउंड में नाबालिग लड़कों को बेच देते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद अरशद (21) और सलमान अली (21) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी स्मैक और गांजे की लत के चलते वारदात अंजाम देते थे। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 12 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि शकरपुर के एक प्ले ग्राउंड में बदमाश चोरी के मोबाइल नाबालिग लड़कों को बेचने आने वाले हैं।
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस ने इंस्पेक्टर धर्मेंद्र पाल सिंह, एसआई मनोज, प्रदीप कुमार, एएसआई ओमेंद्र कुमार, राम चरन और धर्मेंद्र सहित अन्य की टीम को मौके पर भेजा । मुखबिर के इशारे पर टीम ने बाइक सवार दो आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह नशे की लत पूरी करने के लिए झपटमारी की वारदातों को अंजाम देते थे। इसके बाद नाबालिग लड़कों को सस्ते दामों में बेच देते थे। नाबालिग लड़के ज्यादा पूछताछ नहीं करते थे, इसलिए यह लोग प्ले ग्राउंड में आसानी से कम दामों में मोबाइल फोन बेच देते थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed