{"_id":"f17b4b8fba0e6d7d864b35abb435f8c1","slug":"mobile-shop-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के पास मोबाइल शॉप संचालक से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने के पास मोबाइल शॉप संचालक से लूट
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 12 Oct 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
विजयनगर थाना क्षेत्र में शनि मंदिर केपास मोबाइल शॉप संचालक सौरव सिंह से मारपीट कर लूटपाट की गई। चार नकाबपोश बदमाश उनसे 21 हजार 300 रुपये और मोबाइल लूटकर ले गए।
विज्ञापन
सौरव ने बताया कि वे प्रताप विहार सेक्टर-12 के रहने वाले हैं। कौशांबी में जयपुरिया एंक्लेव में मोबाइल शॉप चलाते हैं। रोजाना की तरह शुक्रवार रात करीब साढे़ 11 बजे आटो से विजयनगर बाईपास पर उतरे।
विज्ञापन
पैदल घर की तरफ चलने लगे। शनि मंदिर के पास चार नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों केबल पर उन्हें घेर लिया। उनसे लूटपाट की। विरोध करने पर उन्हें पीटा। एसएचओ ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन