फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mobile loot victim reach police station for complaint filing and cop misbehaves with him in noida

मोबाइल लूट की शिकायत करने पहुंचा थाने, थानेदार ने की अभद्रता और भगा दिया

Fri, 13 Jul 2018 10:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 13 Jul 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
mobile loot victim reach police station for complaint filing and cop misbehaves with him in noida
फाइल फोटो

एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने मोबाइल लूटने की शिकायत लेकर थाने में जाने के दौरान पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया है। वहीं, नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता के रात में नशे में होने और सुबह शिकायत करने नहीं आने की बात कही है।

विज्ञापन


मूलरूप से बुलंदशहर निवासी शेर सिंह ने बताया कि वह सूरजपुर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में ठेकेदार के अंडर में काम करते हैं। बुधवार रात वह ओवर टाइम कर तुगलपुर स्थित अपने कमरे पर लौट रहे थे।
विज्ञापन


कैलाश अस्पताल के पास ऑटो से उतरकर वह पैदल ही घर की ओर जा रहे थे। कर्मी का कहना है कि इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे मोबाइल लूट लिया। आरोप है कि इसकी शिकायत लेकर जब शेर सिंह नॉलेज पार्क थाने पहुंचा तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने उससे अभद्रता की और उसे थाने से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेर सिंह का कहना है कि 15 दिन पहले भी उससे नॉलेज पार्क क्षेत्र में नकदी लूट की वारदात हुई थी। तब भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। वहीं नॉलेज पार्क थाना प्रभारी प्रभात दीक्षित ने बताया कि बुधवार रात शेर सिंह नाम का व्यक्ति थाने के बाहर मिला था और वह नशे में था। इसके चलते उसे घर भेज दिया गया। उसे सुबह बुलाया गया था लेकिन वह थाने नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed