फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mob assault on African, three FIR files

दिल्ली में अफ्रीकी मूल के युवक-युवतियों पर हमले में पांच गिरफ्तार

Sun, 29 May 2016 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 May 2016 02:59 PM IST
विज्ञापन
mob assault on African, three FIR files
- फोटो : Indian Express

दक्षिण जिले में अफ्रीकी मूल के युवक-युवतियों को निशान बनाने व उन पर हमले होने के मामले सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि युवकों की भीड़ ने हमला किया है। हालांकि इन हमलों में अफ्रीकी मूल के किसी युवक व युवती को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं।

विज्ञापन


इस मामले में विदेश राज्य मंत्री सुषमा स्वराज और गृहमंत्री के सख्त आदेश के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


एक नाइजीरियन युवक को नाक पर चोट हैं व युवती के हाथ में चोट लगी है। गौरतलब है कि वसंत कुंज में कांगो के युवक की हत्या के बाद कांगो में भारतीय मूल के लोगों पर हमले के बाद यहां अफ्रीकी मूल के लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस कवायद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह ने बताया कि महरौली थाने में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। हालांकि पीड़ित युवक-युवतियों ने शिकायत नहीं दी है। पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए डीडी एंट्री पर एफआईआर दर्ज की हैं।

दक्षिण जिला पुलिस ने अफ्रीकी मूल के लोगों पर नस्लीय हमले की बात से इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि लोकल समस्याएं तेज आवाज में रात में स्पीकर चलाने और खुले में शराब पीने को लेकर स्थानीय लोगों से झगड़ा हुआ है।

पीड़ित अफ्रीकी मूल के लोगों का कहना है कि उन पर बेवजह हमला किया गया। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित दो युवक नाइजीरिया, एक युवती युगाड़ा व दूसरी साउथ अफ्रीका की रहने वाली है। इनमें पर हमले 26 मई की रात छत्तरपुर, मैदानगढ़ी व राजपुर खुर्द में हुए हैं।

एक नाइजीरियन युवक छत्तरपुर इलाके में हमला हुआ है। ये युवक पुलिस को बिना शिकायत दिए चला गया। शुरू में उसने मेडिकल जांच कराई थी, पुलिस के आग्रह पर उसने मेडिकल जांच कराई है। पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मियों ने नाइजीरियन युवक को पुलिस में शिकायत देने के लिए कहा था।

दूसरे युवक पर हमला मैदान गढ़ी में हुआ है

mob assault on African, three FIR files
assault

दूसरे युवक पर हमला मैदान गढ़ी में हुआ है। नाइजीरिया के लेऊची नाम के इस युवक की एम्स के ट्रामा सेंटर में मेडिकल जांच हुई है। उसकी नाक पर चोट आई है। युवक ने पुलिस को कहा है कि वह चलते हुए गिर गया था और पत्थर का टुकड़ा उसके मुंह पर लग गया था।

इस नाइजीरियन युवक ने भी पुलिस को शिकायत नहीं है। राजपुर खुर्द में दो युवतियों पर भी हमला होने का मामला सामने आया है। पुलिस के आग्रह के बाद युवतियों ने मेडिकल जांच कराई थी। युवतियों को बहुत ही मामूली खरोचें आई हैं। शमीना नाम की युवती ब्यूरी पार्लर में काम करती है।

दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह का कहना है कि तीनों मामलों की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी युवकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। कई टीमें आरोपी युवकों को पकडने के लिए छापेमारी रही हैं।

इस बात की जांच की जा रही है कि हमला किस वजह से किया गया था। पुलिस को ये सूचना दी गई थीं कि नाइजीरियन युवक व युवतियों पर बेसबॉल के बैट व लोहे की रॉड से हमला किया गया है। पुलिस ने नस्लीय हमले होने की बात से इंकार किया है।

10 से 15 लोगों की भीड़ ने किया हमला

mob assault on African, three FIR files

10 से 15 लोगों की भीड़ ने किया हमला :
मैदानगढ़ी में हमले का शिकार हुए नाइजीरियन युवक कैनेट ने बताया कि वह चर्च में पादरी है। वह शुक्रवार रात को गाड़ी से पत्नी व बेटे के साथ घर जा रहा था। रास्ते में युवकों ने भीड़ ने उसे रोक दिया। युवकों ने उसकी गाड़ी का आगे का शीशा तोड़ दिया।

जब वह गाड़ी से बाहर निकला तो युवकों ने डंडों से उसकी पिटाई की। युवकों की भीड़ को देखते हुए वह मौके से चुपचाप चला गया। राजपुर खुर्द में रहने वाली युवती शमीना ने बताया कि वह ब्यूटी पार्लर में काम करती है।

जब वह घर से ब्यूटी पार्लर जा रही थी तो कुछ युवक उसकी तरफ भागते हुए आए और उसे डंडा मार दिया। डंडा उसके हाथ में लगा है। डंडा मारने से उसका हाथ सूज गया है। पुलिस इस युवकों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि सभी युवकों की भीड़ ने अफ्रीकी मूल के लोगों को निशाना बनाया है।

अफ्रीकी मूल के लोगों की आरडब्ल्यूए से मुलाकात कराई:
दूसरी तरफ दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह ने सभी थानाध्यक्षों को अफ्रीकी  मूल के लोगों की सुरक्षा बढ़ाने व उनसे संपर्क साधने के आदेश दिए हैं।  महरौली इलाके में अफ्रीकी मूल व आरडब्ल्यूए की बैठक कराई थी।

आरडब्ल्यूए  को अफ्रीकी मूल के लोगों से झगड़ा नहीं करने व उनकी सुरक्षा करने के लिए  कहा गया है। बैठक में करीब 68 आरडब्ल्यूए शामिल हुई थीं। हालांकि अफ्रीकी मूल के कम लोग बैठक में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed