{"_id":"553d28b133efbddded39d27ff68c1572","slug":"mmh-manipulated-by-students-outside-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएच कालेज के बाहर छात्राओं से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमएमएच कालेज के बाहर छात्राओं से छेड़छाड़
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 22 Jun 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
एमएमएच कालेज के बाहर छात्राओं से छेड़खानी की जा रही है। कुछ मनचले कालेज के छात्रों के साथ मिलकर छात्राओं का रास्ता रोक लेते हैं, उन पर अश्लील फब्तियां कसते हैं। विरोध करने पर तमंचे दिखाकर धमकाते हैं, रौब गालिब करते हैं।
विज्ञापन
इससे छात्राओं का कालेज आना दूभर हो रहा है। इस संबंध में भारतीय क्रांतिकारी समिति ने एसएसपी से लिखित शिकायत कर पुलिस पिकेट लगाने और कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
इन दिनों कालेज में प्रोफेशनल कोर्सेज के एग्जाम और प्रैक्टिक्ल आदि चल रहे हैं। भारतीय क्रांतिकारी समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस गांधी ने बताया कि आए दिन कालेज के बाहर कुछ मनचले उपद्रवी छात्रों के साथ छात्राओं से छेड़छाड़ करते हैं। छात्राओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं।
विज्ञापन
विरोध करने पर झगड़ते हैं। आरोपियों से कुछ अवैध हथियार लेकर आते हैं और अपना रौब गालिब करते हैं। 17 जून को कुछ मनचलों ने लड़कियों से छेड़छाड़ की, कुछ छात्रों ने विरोध किया तो उन्हें अवैध असलहे दिखाकर धमकाया। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
स्कूल-कालेजों के बाहर छात्राओं की सुरक्षा का दावे खोखले
सालभर पहले तत्कालीन डीजीपी ने निर्देश दिए थे स्कूल कालेजों के बाहर पुलिस पिकेट रहेगी। वहां सीसी टीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। सादे कपड़ों में पुलिसवाले मनचलों को पकड़ेंगे, मगर निर्देशों का पालन नहीं हुआ। नतीजतन, इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं।