फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   missing student dead body found in river in delhi

लापता हुआ सैर पर निकला छात्र, नहर में मिली लाश

Fri, 25 Mar 2016 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 Mar 2016 01:30 PM IST
विज्ञापन
missing student dead body found in river in delhi
- फोटो : demo pic

जामिया नगर इलाके से गायब हुए 10वीं के छात्र का शव दिल्ली-फरीदाबाद की सीमा पर आगरा कैनाल से बरामद हुआ। छात्र की शिनाख्त पंकज सिंह (17) के रूप में हुई है। 17 मार्च को पंकज मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकाला था।

विज्ञापन


20 मार्च को उसका शव नहर से बरामद हुआ। पिता का कहना है कि पंकज बहुत अच्छा तैराक था, वह पानी में नहीं डूब सकता। किसी ने हत्या कर उसके शव को नहर में फेंका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पंकज परिवार के साथ 58, नई बस्ती, ओखला, जामिया नगर में रहता था। इसके परिवार में पिता विशंभर सिंह, मां गुड्डी देवी, तीन बहनें व दो भाई हैं। इसके पिता का ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंकज नेहरू नगर स्थित सरस्वती बाल मंदिर विद्यालय में दसवीं का छात्र था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 5:00 बजे वह टहलने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।


परिजनों ने तलाश करने के बाद उसी दिन शाम को जामिया नगर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। इस बीच दिल्ली-फरीदाबाद की सीमा पर पल्ला पुल आगरा नहर से रविवार को पंकज का शव बरामद हुआ।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद भेज दिया, लेकिन साधन उपलब्ध न हो पाने की वजह से शव को रोहतक भेज दिया गया।

मंगलवार को दो दिन बाद पोस्टमार्टम हुआ। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। पंकज के सिर, व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed