फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Missing girl's body found in neighbor's bed box

पड़ोसी के पलंग के बॉक्स में मिला लापता बच्ची का शव

Sat, 24 Dec 2016 02:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 24 Dec 2016 02:16 PM IST
विज्ञापन
Missing girl's body found in neighbor's bed box
डेमो - फोटो : demo pic

खंड के एक गांव से गायब हुई आठ वर्ष की बच्ची का शव बृहस्पतिवार की शाम को पड़ोसी के घर में पलंग के बॉक्स से मिला। बच्ची मंगलवार की शाम को अपने घर के बाहर से खेलते हुए लापता हो गई थी। बच्ची की हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई गई है, हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है। 

विज्ञापन


बच्ची का शव मिलने के बाद से गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने अपहरण, पोक्सो एक्ट व हत्या का केस दर्ज कर आरोपी एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में परिजनों व ग्रामीणों ने शव को सुपुर्द-ए- खाक कर दिया। 
विज्ञापन


हसनपुर थाना एसएचओ कुंदन लाल ने बताया कि गांव निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी आठ साल की बेटी 20 दिसंबर की शाम को घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गई थी। 21 दिसंबर को पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात उन्हें गांव से ही सूचना मिली कि गायब हुई बच्ची का शव पड़ोस में रहने वाले जुनेद के घर में मिला है जो कि बेड में रखा हुआ है। बच्ची के शव मिलने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई।

घर-घर की तलाशी लेने पर मिला बच्ची का शव

Missing girl's body found in neighbor's bed box

खबर सुनकर काफी संख्या में गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर डीएसपी मुख्यालय रमेश कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बच्ची के शव को बेड से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए पलवल के सिविल अस्पताल में भेज दिया।

पुलिस ने मृतक बच्ची के पिता के बयान पर आरोपी हारुण, दीनू, जुनेद, शौकीन, रोबिन, रोहित, हामिद, महिला रसीदन, हलीमा, सादिया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 

घर-घर की तलाशी लेने पर मिला बच्ची का शव
ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार को दो दिन के बाद भी बच्ची का कहीं पता नहीं लगा, तो गांव में घर-घर की तलाशी ली गई। जब जुनेद के घर की तलाशी ली गई तो उसके घर में एक कमरे में ताला लगा था। जब ग्रामीणों ने उस ताले को खोलने के लिए कहा तो जुनेद ताले की गलत चाबी ले आया। ताला न खुलने पर जब ग्रामीणों ने ताला तोड़ने की बात कही, तो उसने चाबी ढूंढ़ने की बात कहकर टालमटोल कर दिया।

इसी बीच जुनेद के परिजन एक-एक कर गांव से बाहर जाने लगे। परिजनों को घर छोड़कर जाते देख ग्रामीणों को उन पर संदेह हो गया। गांव के सरपंच की मौजूदगी में उस कमरे में लगे ताले को तोड़ा गया, तो पलंग के बॉक्स में से बच्ची का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों ने जुनेद को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed