फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miscreants snatched a bag full of money with the help of neighbors and handed over to police Dbockr

बदमाशों ने छीना रुपयों से भरा बैग तो पड़ोसी की मदद से दबोचकर किया पुलिस के हवाले

Mon, 29 Aug 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Miscreants snatched a bag full of money with the help of neighbors and handed over to police Dbockr
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

पटेल नगर इलाके में शनिवार रात हथियार बंद बदमाशों ने एक कारोबारी से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। कारोबारी ने हिम्मत का परिचय देते हुए एक आरोपी को दबोच लिया। 

विज्ञापन


बदमाशों ने उसे गोली मारने की धमकी दी, बावजूद उसने बदमाश को नहीं छोड़ा। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे एक पड़ोसी ने भाग रहे दूसरे बदमाश को भी पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो पिस्टल मिली है। पुलिस उनके खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अश्वनी मल्होत्रा(48) सपरिवार वेस्ट पटेल नगर में रहता है। करोलबाग में उसका मेमोरी कार्ड का कारोबार है। शनिवार रात अश्वनी अपनी दुकान बंद कर स्कूटी से घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरवाजे के पास जैसे ही वह स्कूटी पार्क करने लगा। एक बदमाश ने उसके कंधे से रुपयों भरा बैग छीन लिया। अश्वनी ने बदमाश से बैग छीनने की कोशिश की लेकिन उस बदमाश ने बैग को अपने सहयोगी को दे दिया।

हथियार बंद बदमाशों ने कारोबारी से लूटा रुपयों से भरा बैग

Miscreants snatched a bag full of money with the help of neighbors and handed over to police Dbockr
arrest - फोटो : demo pic

साथ ही अश्वनी के कनपटी पर पिस्टल लगाकर जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान अश्वनी की बेटी पायल बीच में आ गई। अश्वनी ने उस बदमाश का हाथ पकड़ लिया। 

अश्वनी ने शोर मचाने पर उसका पड़ोसी जसविंदर वहां पहुंच गया और बैग लेकर भाग रहे बदमाश को दबोच लिया। उस बदमाश ने जसविंदर पर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन जसविंदर ने उसकी पिस्टल छीन ली। 

शोर शराबा सुनकर आस पास के काफी लोग वहां पहुंच गए और पकड़े गए बदमाशों की पिटाई कर दी। बाद में पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। 

पकड़े गए बदमाशों की पहचान गांव बरगू कबीर नगर निवासी शैलेश और सलीमपुर रोड अमरौहा उत्तर प्रदेश निवासी शाहिद के रूप में हुई। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो पिस्टल बरामद किए हैं। पुलिस बदमाशों की आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed