{"_id":"2c5832f8f43b2fb8a2ff71862c48e0c9","slug":"miscreants-looted-full-bags-of-shoes-of-a-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने जूतों से भरा बैग लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने जूतों से भरा बैग लूटा
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 10 Dec 2013 04:14 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में रविवार सुबह कार सवार तीन बदमाशों ने एक युवक से जूतों से भरा बैग लूट लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
वेलकम निवासी रणजीत कुमार (20) की जामा मस्जिद इलाके में जूते की दुकान है। रविवार सुबह वह बैग में जूते लेकर दुकान की ओर जा रहा था। इसी बीच आल्टो सवार तीन बदमाशों ने उससे बैग छीन लिया।
विज्ञापन
रणजीत ने जामा मस्जिद थाने में तैनात सिपाही हर्देश के साथ बदमाशों का पीछा किया और सुभाष मार्ग पर कार को रोक लिया। वहां दोनों ने बदमाश मो. साजिद को तो दबोच लिया जबकि दो भागने में सफल रहे। पुलिस ने कार और जूतों से भरा बैग को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
अन्य राज्यों की खबरें पढें यहां
दिल्ली की ताजा खबरें पढ़ें यहां
