{"_id":"572f24104f1c1bee4b5cce80","slug":"miscreants-attack-on-aap-mla-kartar-singh-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप विधायक करतार सिंह की कार पर हमला, हमलावर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आप विधायक करतार सिंह की कार पर हमला, हमलावर फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 08 May 2016 05:06 PM IST
सार
- ट्वीट कर सीएम केजरीवाल ने दी जानकारी
- छत्तरपुर से विधायक हैं करतार सिंह
- एमसीडी उप चुनाव के लिए कर रहे थे प्रचार
विज्ञापन
आप विधायक करतार सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के विधायक करतार सिंह की कार पर रविवार को कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमला उस समय हुआ जब विधायक दक्षिणी दिल्ली में एमसीडी उप चुनावों के लिए प्रचार कर रहे थे।
विज्ञापन
हालांकि हमले में विधायक को कोई चोट नहीं लगी लेकिन, उनका एक सहयोगी घायल हो गया। आप नेता दिलीप पांडे के मुताबिक जब हमला हुआ तो विधायक करतार सिंह कार में मौजूद थे।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने उनकी कार पर सरिये से हमला कर दिया। विधायक रविवार को एमसीडी उप चुनाव प्रचार के लिए लोगों से मिल रहे थे। हमले के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके यह जानकारी दी।
विज्ञापन
ट्वीट में सीएम ने लिखा, लगता है कि कुछ लोगों को हार स्वीकार नहीं है, इसलिए हिंसा का सहार ले रहे हैं। हमलावर एक सीसीटीवी में कैद हो गए हैं।
Murderous assault on AAP MLA, Kartar Singh Tanwar. Chhatarpur. Driver is injured. Attackers were carrying pistol. Kartar is safe.
— ashutosh (@ashutosh83B) May 8, 2016