{"_id":"576e25794f1c1bc525b49df4","slug":"misbehave-with-dalit-women-in-gurgaon-by-goons","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने दलित महिला से किया अभद्र व्यवहार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने दलित महिला से किया अभद्र व्यवहार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठीवास गांव में रास्ते को लेकर दबंग लोगों ने दलित महिला के साथ गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। बिलासपुर थाना पुलिस महिला के बयान पर दो लोगों के खिलाफ गाली-गलौज व बवाल करने के साथ दलित एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
राठीवास गांव की रहने वाली विधवा ने बिलासपुर थाना पुलिस को बताया कि उसके गांव के रहने वाले दबंग उसे रास्ता नहीं दे रहे हैं। पैमाईश कराने के दौरान उन्होंने रास्ता देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
गांव के ही रहने वाले धर्मपाल व राजकुमार उर्फ पप्पू ने उसके साथ गाली-गलौज की और जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया। पुलिस ने महिला के बयान पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन