फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor spat hit the knife in the neck of the student entered the house

मामूली कहासुनी पर घर में घुसकर छात्रा की गर्दन पर मारा चाकू

Fri, 23 Sep 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Sep 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Minor spat hit the knife in the neck of the student entered the house
चाकू से हमला

मंगोलपुरी में शुक्रवार सुबह एक युवक ने घर में घुसकर बारहवीं कक्षा की छात्रा के गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। 

विज्ञापन


उसके गर्दन पर 20 टांके लगे हैं। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का पिता दिल्ली पुलिस में हवलदार है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सुनीता (17) (बदला हुआ नाम) मंगोलपुरी इलाके में परिजनों के साथ रहती है। परिवार में माता-पिता के अलावा तीन बड़ी बहन और एक भाई है। तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह सुनीता घर में अकेली थी। इसी दौरान सुल्तानपुर माजरा निवासी राहुल उसके घर आया। दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई और राहुल ने चाकू से सुनीता के गर्दन पर दो वार कर दिए। सुनीता के शोर मचाने पर ऊपरी मंजिल पर रहने वाला उसका चचेरा भाई पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने सुनीता को अस्पताल पहुंचाया।

परिजनों ने प्रेम प्रसंग से किया इंकार 

Minor spat hit the knife in the neck of the student entered the house
knife

परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि माजरा गांव का रहने वाला राहुल सुनीता को अकसर परेशान करता था। राहुल की पहचान होने के बाद पुलिस की टीम ने उसे दबोच लिया। 

पूछताछ में राहुल ने बताया कि सुनीता उस पर शादी का दबाव बना रही थी। वह फिलहाल बेरोजगार है। वह उसे समझाने के लिए उसके घर गया था, लेकिन सुनीता जल्द शादी करने की बात पर अड़ गई। वारदात को अंजाम देने के बाद वह चाकू को एक शौचालय में फेंक दिया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। 

परिजनों ने प्रेम प्रसंग से किया इंकार 
सुनीता के परिजनों ने आरोपी के इस दावे को खारिज कर दिया है जिसमें उसने सुनीता से प्रेम प्रसंग होने की बात कही है। उनका कहना है कि वह अपने बचाव में ऐसी बातें कर रहा है। 

आरोपी पहले भी उसकी बेटी को परेशान कर चुका है। इस वर्ष होली के दौरान आरोपी ने स्कूल में सुनीता समेत सात लड़कियों पर मिर्च का पाउडर फेंक दिया था। इस बाबत प्रधानाध्यापक ने पुलिस में शिकायत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed