फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor raped multiple times by step father in delhi

नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना रहा था सौतेला पिता, प्रेग्नेंट हुई तो खुला मामला

Sun, 02 Jul 2017 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Jul 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
minor raped multiple times by step father in delhi
rape

दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में सौतेला पिता पिछले काफी समय से 14 साल की बेटी को हवस का शिकार बना रहा था। किशोरी गर्भवती  हुई, तो मामले का खुलासा हुआ। मां ने पुलिस से शिकायत की। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। 

विज्ञापन


आरोपी की पहचान मोनू (28) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पीड़िता एलबीएस अस्पताल में भर्ती है। पुलिस उसकी काउंसलिंग भी करा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सपना (14, बदला नाम) परिवार के साथ कल्याणपुरी इलाके में रहती है। इसके परिवार में मां और अन्य सदस्य हैं। सपना के पिता की करीब 10 साल पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद सपना की मां ने मोनू के साथ लिव इन रिलेशन में रहना शुरू कर दिया। कुछ दिनों बाद दोनों ने शादी कर ली। सपना की मां को मोनू से दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी की गैर मौजूदगी में मोनू जबरन सपना के साथ दुष्कर्म करता था। इस बीच सपना गर्भवती हो गई। उसकी मां को जब पति की करतूत पता चली, तो उसने कल्याणपुरी थाने में मामले की शिकायत की। सपना का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने मोनू को दबोच लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed