{"_id":"1d97b48a225f7d56bef3c6436d6a6afc","slug":"minor-raped-being-promised-for-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंह से दोस्ती और दिमाग में हैवानियत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंह से दोस्ती और दिमाग में हैवानियत
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 22 Mar 2014 05:30 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद के थाना सूरजकुंड क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पीड़ित लड़की की शिकायत पर थाना सूरजकुंड पुलिस ने युवक व उसका साथ देने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, सूरजकुंड थानाक्षेत्र में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय रीता (काल्पनिक नाम) अपने माता-पिता के साथ रहती है।
उसने बृहस्पतिवार को थाना सूरजकुंड पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पड़ोस में पवन नामक युवक अपने भाई-भाभी के साथ रहता था। दोनों दोस्त थे।
आरोप है कि एक दिन युवक ने उसे घर बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद भी पवन ने तीन-चार बार दुष्कर्म किया। वह उसे शादी करने का झांसा भी दे रहा था। इसमें एक महिला ने उसका साथ दिया।