फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor rape victim will give birth of rapist child

15 साल की किशोरी देगी रेपिस्ट के बच्चे को जन्म

Sat, 07 Jun 2014 12:38 AM IST
Updated Sat, 07 Jun 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
Minor rape victim will give birth of rapist child

किसी महिला के लिए मां बनना उसके जीवन का सबसे खुशी का दिन होता है, लेकिन कुछ मामलों में यह किसी अभिशाप से कम नहीं। बदायूं कांड की सुर्खियों के बीच गौतमबुद्ध नगर में एक ऐसी दुष्कर्म पीड़िता है, जो कच्ची उम्र में मां बनने को अभिशप्त है।

विज्ञापन


शारीरिक तौर पर और बोलने में भी यह किशोरी सक्षम नहीं है। दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. माला के अनुसार 21 वर्ष और इससे अधिक उम्र मां बनने के लिए उपयुक्त है।
विज्ञापन


किशोरावस्था में शरीर का पूरा विकास नहीं होता है। ऐसी स्थिति में डिलीवरी होने पर कई तरह की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। जन्म लेने वाला बच्चा भी अविकसित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर के जिला अस्पताल में है भर्ती

Minor rape victim will give birth of rapist child

दुष्कर्म का दंश झेल रही ग्रेटर नोएडा की इस नाबालिग को 15 साल की उम्र में मां बनने का खतरा उठाना पड़ रहा है। छह मार्च 2014 को चाइल्ड लाइन को कासना थाने से मामले की जानकारी मिली।

पीड़ित की मां की शिकायत पर कासना थाने में मामला दर्ज हुआ और आरोपी नेपाल सिंह (40) को गिरफ्तार कर लिया गया। अस्पताल में मेडिकल जांच में पता चला कि किशोरी को पांच माह का गर्भ है।

जिला अस्पताल में किशोरी का उपचार चल रहा है। अस्पताल प्रशासन आर्थिक रूप से कमजोर इस किशोरी को मेडिकल जांच के लिए घर से अस्पताल लाने और छोड़ने के लिए सरकारी एंबुलेंस की सेवा उपलब्ध कराता है।

नौ जुलाई को है डिलेवरी डेट

Minor rape victim will give birth of rapist child

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपीएन मिश्र के अनुसार किशोरी को एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उसका हर महीने अस्पताल में चेक अप होता है।

चाइल्ड लाइन ग्रेटर नोएडा की निदेशिका डॉ. माला भंडारी ने बताया‌ कि नौ जुलाई को किशोरी की डिलीवरी डेट है। डीएम से किशोरी के डॉक्टरी परामर्श के आधार पर खानपान और आर्थिक मदद के लिए निवेदन किया था। सरकार से भी मदद मांगी गई, लेकिन मदद नहीं मिली।

जब‌कि किशोरी की मां का कहना है कि वे पति-पत्नी घरों में झाड़ू-पोंछा करते हैं। खुद के खाने के लाले हैं। बेटी और होने वाले बच्चे के भविष्य की चिंता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed