फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor killed by the crowd in Delhi, six arrested including landlord

चोरी करते पकड़े गए नाबालिग को भीड़ ने पीटकर मार डाला, मकान मालिक समेत छह गिरफ्तार

Sat, 27 Jul 2019 06:04 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 27 Jul 2019 06:04 AM IST
विज्ञापन
Minor killed by the crowd in Delhi, six arrested including landlord
मॉब लिंचिंग

आदर्श नगर इलाके में शुक्रवार तड़के एक मकान में चोरी करते पकड़े जाने पर भीड़ ने एक नाबालिग की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर मकान मालिक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली में भीड़ की पिटाई से दो दिनों में यह दूसरी मौत है। इससे पहले नरेला औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार देर रात चोरी के शक में एक युवक को भीड़ ने मार डाला था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक तड़के करीब 3:30 बजे सूचना मिली कि लाल बाग में लोगों ने एक चोर को बुरी तरह पीटा है। मौके पर पहुंची पुलिस खून से लथपथ नाबालिग को जगजीवन राम अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह परिवार के साथ लाल बाग में ही रहता था।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि वह पड़ोसी मुकेश के घर में घुसा था। खटपट सुनकर परिवार के लोग जाग गए। कमरे में अनजान को देखकर उन्होंने शोर मचाया। इस पर आस-पास के लोग पहुंच गए और उसकी लात-घूंसों और डंडों से जमकर पिटाई की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग पर कोई आपराधिक केस नहीं था। उसके पड़ोसियों ने बताया कि वह नशे का आदी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed