{"_id":"59f89bdf4f1c1bf2538b9d07","slug":"minor-kidnapped-sixth-class-student-and-tried-to-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठी क्लास की छात्रा को अगवा कर की रेप की कोशिश, नाबालिग है आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छठी क्लास की छात्रा को अगवा कर की रेप की कोशिश, नाबालिग है आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, जेवर
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर कस्बे के मोहल्ला माडलपुरिया में छठी क्लास की छात्रा को 24 घंटे तक बंधक बना अश्लील हरकत करने का आरोप है। पीड़ित के परिजन ने पड़ोसी नाबालिग के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराते हुए आरोपी नाबालिग को परिजन की सुपुर्दगी में रखा है।
विज्ञापन
कस्बा निवासी 12 साल की छठी क्लास की छात्रा अपने रविवार शाम दुकान से घर का समान लेकर वापस आ रही थी। रास्ते में पड़ोस में रहने वाले एक किशोर ने अपने घर के सामने पहुंचते ही छात्रा का मुंह दबाकर उसे अपने मकान के अंदर खीच लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि छात्र ने उसे मकान के नीचे के हिस्से में बंधक बना लिया और सोमवार शाम को छात्रा को मौका मिला तो छात्रा किसी तरह भाग कर अपने घर पहुंची। बदहवास हालत में परिजनों ने छात्रा को देखा तो परिजन परेशान हो गए।
विज्ञापन
छात्रा ने अपनी मां को सारी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया।