फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor girl thrown from roof for opposing teasing

छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी को छत से फेंका, एक माह से कोमा में पीड़िता

Sat, 17 Jun 2017 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 17 Jun 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
 minor girl thrown from roof for opposing teasing
लड़की को छत से फेंका - फोटो : अमर उजाला

छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक माह पहले 17 वर्षीय किशोरी को छत से नीचे फेंकने का मामला सामने आया है। किशोरी एक माह से कोमा में है। दो दिन पहले उसके माता-पिता को पड़ोस की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग से पता चला कि बेटी को मनचलों ने नीचे फेंका है।

विज्ञापन


अभी तक वह इसे महज एक हादसा मान रहे थे। वहीं, परिजनों का आरोप है कि दो दिन पहले थाना सेक्टर-24 पुलिस को शिकायत और वीडियो रिकॉर्डिंग दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं गई।
विज्ञापन


मूलरूप से समस्तीपुर बिहार निवासी किशोरी के पिता 20 वर्ष से मोरना गांव में किराये पर प्रथम तल पर घर लेकर रह रहे हैं और बिजली ठीक करने का काम करते हैं। मां एक निजी स्कूल में छोटी सी नौकरी कर घर चलाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी छह भाई-बहनों में सबसे बड़ी है। गर्मी की वजह से पूरा परिवार छत पर सोता है। पिता ने बताया कि लगभग दो-तीन माह पहले पड़ोस में दो युवक अपने चाचा-चाची के पास रहने के लिए आए हैं। दोनों फेज दो की एक निजी कंपनी में काम करते हैं।

चप्पल शौचालय के बाहर मिली और दुपट्टा नजदीक में सिलेंडर के ऊपर रखा था

 minor girl thrown from roof for opposing teasing
सांकेत‌िक च‌ित्र
एक युवक ने घटना से 10-12 दिन पहले रात के वक्त उनकी बेटी को छत से नीचे (प्रथम तल पर) आते वक्त सीढ़ियों पर घेर लिया था। पीछे से किशोरी की मां को आता देख आरोपी दीवार फांदकर भाग गया था।

19 मई की रात करीब एक बजे उनकी बेटी छत से उतरकर पहली मंजिल पर आई थी। इसी दौरान वह नीचे गिरकर घायल हो गई। उसकी चप्पल शौचालय के बाहर मिली और दुपट्टा नजदीक में सिलेंडर के ऊपर रखा था। उस वक्त उन्होंने इसे एक हादसा समझा और पुलिस को सूचना न देकर बेटी का इलाज कराने में जुट गए।

सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में दिख रहा आरोपी युवक
किशोरी की मां ने बताया कि दो दिन पहले पड़ोसियों के कहने पर उन लोगों ने सामने की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी। उसमें पड़ोसी युवक उनकी बेटी के गिरते ही सीढ़ियों से नीचे आता दिख रहा है।

वह सड़क किनारे पड़ी उनकी बेटी को पलटकर देखता है। फिर मोबाइल की टॉर्च जलाकर भी देखता है। इसके बाद मोबाइल पर किसी से बात करते हुए हाथ से कुछ इशारा कर चला जाता है। वहीं, थाना सेक्टर-24 प्रभारी निरीक्षक उम्मेद कुमार यादव का कहना है कि एक माह पहले हादसा हुआ था। गुरुवार रात 11 बजे पीड़ित परिवार ने शिकायत दी है।

उन्होंने शिकायत में पड़ोसी युवक द्वारा छेड़छाड़ करने और विरोध पर बेटी को धक्का देने का आरोप लगाया है। हालांकि, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में ऐसा कुछ स्पष्ट नहीं है। रिकॉर्डिंग में ये नहीं दिख रहा कि किशोरी कैसे गिरी। पीड़ित पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

राजस्थान के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में मिला दाखिला
किशोरी की मां ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में बहुत तेज है। दसवीं में 90 फीसदी अंक आए थे। 12वीं में उसके 94 फीसदी नंबर आए हैं। हादसे की वजह से उनकी बेटी रिजल्ट भी नहीं देख सकी। शुक्रवार को ही उनके पास राजस्थान के एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज से फोन आया था कि उनकी बेटी को वहां दाखिला मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed