{"_id":"c809631d3d4ae6ab25998206c49e9878","slug":"minor-girl-raped-by-school-bus-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस के ड्राइवर ने किया छात्रा से रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल बस के ड्राइवर ने किया छात्रा से रेप
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 07 Jul 2014 08:40 PM IST
विज्ञापन
प्रताप विहार से एक नाबालिग छात्रा को उसी की स्कूल बस के ड्राइवर ने बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया और उसके साथ रेप किया। विजयनगर पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
एसओ अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि छात्रा के मेडिकल में रेप की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने रेप की धारा के साथ-साथ पोक्सो एक्ट भी लगाया है।
एसओ ने बताया कि पकड़ा गया युवक नासिर निवासी डासना है। वह शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। वह स्कूल बस का ड्राइवर था। पीड़ित छात्रा उसी स्कूल में 8वीं क्लास में पढ़ती थी। ड्राइवर की हरकतों से परेशान होकर कुछ दिन पहले परिजनों ने छात्रा का स्कूल जाना बंद करा दिया था।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, स्कूल प्रबंधन ने करीब 15 दिन पहले ड्राइवर को स्कूल से हटा दिया था। आरोप है कि 25 जून को आरोपी छात्रा को बहला-फुसलाकर ले गया।
परिजनों ने पुलिस के साथ मिलकर उसकी तलाश की। रविवार को विजयनगर में लोकोशेड के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर लड़की बरामद कर ली।