फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor girl commited suicide

छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या

Sun, 13 Jul 2014 09:21 AM IST
Updated Sun, 13 Jul 2014 09:21 AM IST
विज्ञापन
minor girl commited suicide

गुड़गांव के कार्टरपुरी गांव में छेड़छाड़ से तंग आकर एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में परिजनों के बयान पर पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


गांव में रहने वाले एक परिवार की 17 वर्षीय किशोरी दसवीं कक्षा की छात्रा थी। परिजनों के पुलिस को दिए बयान के अनुसार छात्रा के स्कूल आने-जाने के दौरान पड़ोस में रहने वाले दो युवक छेड़छाड़ करते थे।
विज्ञापन


छेड़छाड़ से वह काफी परेशान थी इसलिए उसने ये अपनी जिंदगी को समाप्त कर लिया।

परेशान होकर छात्रा ने खाया जहर

minor girl commited suicide

पिछले कई दिनों से लगातार चले आ रहे सिलसिले के बाद नौ जुलाई को छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया। वहां शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई।

इस दौरान परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में यूपी के बदायूं निवासी रिंकू और जमना प्रसाद नामक युवकों पर छात्रा से छेड़छाड़ करने और फब्तियां कसने का आरोप लगाया।

इस मामले में पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी वेस्ट संगीता रानी के अनुसार दोनों के खिलाफ छेड़छाड़ और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed