फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor girl clutches in gang of prostitution for her lover

प्रेमी को ढूंढ़ते-ढूंढ़ते चली गई इज्जत

Wed, 18 Jun 2014 11:03 AM IST
Updated Wed, 18 Jun 2014 11:03 AM IST
विज्ञापन
Minor girl clutches in gang of prostitution for her lover

अपने प्यार की तलाश में दिल्ली से भागकर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंची 15 साल की एक किशोरी जिस्मफरोशी कराने वाले गैंग के हत्थे चढ़ गई। गैंग की महिला ने किशोरी को इलाहाबाद लाकर कानपुर के एक परिवार को बेच दिया।

विज्ञापन


कानपुर में आरोपी परिवार के एक युवक ने किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। किसी तरह किशोरी ने अपने प्रेमी को फोन कर घटना की जानकारी दी। तब मामला पुलिस तक पहुंचा और आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता सपना (15)(बदला हुआ नाम) सपरिवार रूप नगर इलाके में रहती है। उसकी नांगलोई के रहने वाले 20 वर्षीय एक युवक से पहचान थी। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 मई को भागी थी घर छोड़ के

Minor girl clutches in gang of prostitution for her lover

15 मई को युवक राजधानी छोड़कर गोरखपुर अपने गांव चला गया। सपना को इसका पता चला तो वह उसकी तलाश करते हुए दो दिन बाद ही गोरखुपर रेलवे स्टेशन पहुंच गई। वहां पहुंचकर उसने अपने प्रेमी से संपर्क करने का प्रयास किया।

लेकिन फोन बंद होने की वजह से उसकी बात नहीं हो पाई। इस बीच उसे सुनीता नामक की एक महिला मिली। बातों में उलझाकर सुनीता उसे अपने साथ लेकर इलाहाबाद पहुंची।

यहां उसने सपना को कानपुर के लाखन परिवार के हाथ बेच दिया। लाखन को अपने बेटे नीरज की शादी के लिए एक लड़की की तलाश थी। सपना को लेकर वह कानपुर अपने घर पहुंचा। यहां नीरज ने सपना को अपनी हवस का शिकार बनाया।

प्रेमी को फोन पर बताई आपबीती

Minor girl clutches in gang of prostitution for her lover

इधर दिल्ली में 21 मई को सपना के परिवार ने रूप नगर थाने में उसके अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। इस बीच मौका पाकर सपना ने अपने प्रेमी को फोन लगाया और सारी बात बताई।

सपना के प्रेमी ने उसके घर सूचना दी। इसके बाद मामला दिल्ली पुलिस की जानकारी में आया। पुलिस ने एक टीम गठित कर कानपुर के सरोली गांव भेजा।

वहां कानपुर पुलिस की मदद से 15 जून को सपना को लाखन के घर से छुड़ा लिया गया। पुलिस ने लाखन, उसके बेटे नीरज और पत्नी गुड्डी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सुनीता की तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed