पुलिसवाले के फ्लैट पर नाबालिग से गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में दसवीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर उसके साथ पांच लोगों ने गैंगरेप किया। पीड़ित ने एमएमएस बनाने का भी आरोप लगाया है।
मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
किशोरी ने पुलिस को बताया कि 19 जुलाई को जब वह स्कूल जा रही थी, उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले दो लड़कों ने उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया। दोनों उसे नजफगढ़ के झड़ौदा कलां ले गए।
अस्पताल ने दी पुलिस को सूचना
रास्ते में युवकों के दो अन्य सहयोगी भी मिल गए। सभी उसे झड़ौदा कलां में रहने वाले सुरेंद्र पहलवान के फ्लैट पर ले गए। जहां सुरेंद्र ने उसे अपना पहचानपत्र दिखाते हुए पुलिस वाला होने की बात कही। पिस्टल दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद अन्य युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। डर की वजह से वह इतने दिनों तक चुप रही। सोमवार को उसकी तबीयत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।
अस्पताल से परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। उत्तम नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दो नाबालिग और प्रमोद (19) को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
चार आरोपियों से परिचित है पीड़िता
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित किशोरी चार आरोपियों से परिचित है। चारों उसके पड़ोस के रहने वाले हैं। इनमें तीन नाबालिग हैं, जबकि एक बालिग है।
इनमें एक सुरेंद्र पहलवान का परिचित है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र सीआरपीएफ का सिपाही है, जिसने किशोरी को अपना पहचानपत्र दिखाकर पुलिस वाले होने की बात कही थी।