नाबालिगों के गैंग ने ऑटो चालक को लूटा, विरोध करने पर जमकर पीटा
मायापुरी इलाके में नाबालिगों के एक गैंग ने ऑटो चालक को लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। बदमाश ऑटो चालक से नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गये। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मदन कुमार (38) सपरिवार हस्तसाल उत्तम नगर में रहता है। वह पेशे से ऑटो चालक है। रविवार रात मदन ऑटो लेकर धौलाकुंआ से घर जा रहा था। सागरपुर बस स्टैंड के पास एक 16-17 साल का लड़का ऑटो रोकने का इशारा किया। मदन से लड़के पास ऑटो रोक दिया।
लड़के ने उसे उत्तम नगर चलने के लिए कहा। इसी दौरान दो अन्य नाबालिग और एक 35 साल का युवक वहां आ धमके। युवक ऑटो का चाबी निकाल लिया और चालक को ऑटो से खींचकर बाहर निकाला।
सभी बदमाशों ने चालक की जमकर पिटाई कर दी
सभी बदमाशों ने चालक की जमकर पिटाई कर दी। बदमाश ने उसके पेंट के जेब से पर्स व अन्य सामान निकाल लिए। जाते जाते बदमाश ऑटो का चाबी सड़क पर फेंक कर फरार हो गये। चालक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने उससे हजार रुपये, एटीएम कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस लेकर भागे हैं। पीड़ित के मुताबिक वारदात को नाबालिगों के गैंग ने अंजाम दिया है और उनके साथ एक युवक शामिल था। पुलिस पीड़ित के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।