फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor boy found dead in faridabad.

कुकर्म के बाद ईंट से की बच्चे की हत्या!

Sat, 01 Nov 2014 09:24 AM IST
Updated Sat, 01 Nov 2014 09:24 AM IST
विज्ञापन
minor boy found dead in faridabad.

फरीदाबाद में दोस्तों के साथ बृहस्पतिवार शाम मेला देखने गए सात साल के बच्चे का शव शुक्रवार को गांव के बाहर सुनसान में पड़ा मिला। पिता ने बच्चे के साथ कुकर्म की आशंका जताई है। सराय ख्वाजा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव के बाहर आजकल मेला लगा हुआ है। बृहस्पतिवार शाम गांव के अजब सिंह का सात साल का बेटा गोलू साथी बच्चों के साथ मेला देखने गया था।
विज्ञापन


गोलू रात को मेले से नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसे खोजना शुरू किया। उसका कहीं पता नहीं चला। परिवारवालों ने उसे परिचितों और रिश्तेदारों के यहां ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अजब सिंह बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने सराय ख्वाजा थाने पहुंचा। उसके सामने ही किसी ने फोन पर पुलिस को बसंतपुर नाके के पास एक बच्चे का शव पड़ा होने की सूचना दी।

उतरा हुआ पैंट

minor boy found dead in faridabad.

शक के आधार पर एसएचओ सराय ख्वाजा अजब सिंह को मौके पर साथ ले गए। शव गोलू का ही था। बच्चे का सिर्र ईंट-पत्थरों से बुरी तरह कुचला हुआ था। निक्कर और पैंट उतरा हुआ देख पिता ने बेटे के साथ कुकर्म किए जाने की आशंका व्यक्त की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ सराय ख्वाजा ने बताया कि हत्यारे का सुराग लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पहचान का ही है हत्यारा
कुकर्म की बात खुलने न पाए इसलिए मासूम की हत्या की गई। जिस जगह शव मिला वह गांव के रास्ते पर नहीं है। लोग इसका मतलब लगा रहे हैं कि हत्यारा गोलू को बहला फुसला कर उधर ले गया। बच्चा कुकर्म की बात कहीं परिवार वालों को न बता दे, इस डर से उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed