फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor bangladeshi girl forced to do prostititution

हर रात नए होटल में भेजी जाती थी नाबालिग

Wed, 28 May 2014 09:55 PM IST
Updated Wed, 28 May 2014 09:55 PM IST
विज्ञापन
minor bangladeshi girl forced to do prostititution

सेक्स रैकेट के लिए बदनाम हो चुके गुड़गांव में एक बार फिर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने देह व्यापार में उतारी गई एक बांग्लादेशी किशोरी को बरामद किया है।

विज्ञापन


किशोरी के बयान पर पुलिस भी सकते में आ गई। देह व्यापार के विदेशी कनेक्शन को देखते हुए पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरु कर दी है।

पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराकर उसे आरुषि होम भेज दिया है साथ ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।

'हर रात को नए होटल में जाती थी'

minor bangladeshi girl forced to do prostititution

पुलिस के सामने मामला उस समय आया जब सेक्टर नौ पुलिस चौकी में कुछ लोग 15 वर्षीय किशोरी को लेकर आए।

पुलिस को दिए बयान में किशोरी ने बताया कि एक महीने पहले शफिकुल इस्लाम उर्फ आकाश नाम का युवक उसे नौकरी दिलाने के नाम पर ढाका से गुड़गांव लेकर आया था।

उसे सेक्टर नौ एरिया में एक घर में रखा गया था। पीड़िता ने बताया कि युवक और उसकी पत्नी उससे जबरदस्ती वेश्यावृत्ति कराते और रोज शहर के अलग-अलग होटल में छोड़कर आते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौका देखकर होटल से भागी

minor bangladeshi girl forced to do prostititution

किशोरी ने बताया कि एक दिन पहले वह किसी तरह होटल से निकलकर एक जान पहचान की महिला के पास पहुंच गई और उसको सारी बात बताई।

इसकी सूचना जब आरोपी और उसकी पत्नी को लगी तो वे उसे लेने के लिए वहां गए उसके साथ हाथापाई की गई। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लेकिन मामला खुलते देख आरोपी दंपत्ति यहां से फरार हो गए।

वेश्यावृति के मामले को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरु कर दी। जिसमें पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद उसका मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया गया। पुलिस के अनुसार किशोरी आरोपी का पता भी नहीं बता पा रही। उसने केवल सेक्टर नौ के किसी घर में होने की बात बताई है ऐसे में पुलिस के लिए उसे पकड़ना चुनौती बन गया है।

विज्ञापन

पुलिस पर भी उठे कई सवाल

minor bangladeshi girl forced to do prostititution

बांग्लादेशी नाबालिग लड़की के मामले की जांच में सामने आया है कि उसे गैरकानूनी तरीके से ढाका से गुड़गांव लाया गया था। लड़की के पास ऐसा कोई डॉक्यूमेंट नहीं है जिससे उसकी पहचान हो सके या फिर आरोपी को पकड़ा जा सके।

एक महीने पहले गुड़गांव के सेक्टर नौ एरिया में इसे लाया गया था जिसके बाद इससे जबरदस्ती वेश्यावृत्ति का धंधा करवाया जा रहा था।

इस मामले के बाद पुलिस के सुरक्षातंत्र पर भी सवाल उठने लगे है कि पुलिस के नाक के नीचे चल रहे खेल की उन्हें कानों कान खबर तक नहीं हुई। अब मामला खुलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed