{"_id":"57e6c4974f1c1b4f5aa83da6","slug":"minor-altercation-auto-driver-and-his-brother-shot-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी में ऑटो चालक और उसके भाई को मारी गोली, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली कहासुनी में ऑटो चालक और उसके भाई को मारी गोली, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहिणी सेक्टर-17 इलाके में घर जाने के लिए रास्ता मांगने पर हुई कहासुनी के बाद युवक ने ऑटो चालक और उसके भाई पर गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी।
विज्ञापन
शोरशराबा होने पर लोगों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला दर्जकर पुलिस ने खेड़ाखुर्द निवासी आरोपी सूर्य प्रकाश (40) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, ऑटो चालक मनोज कुमार (28) रोहिणी सेक्टर -17 में रहता है। शुक्रवार रात वह सीढ़ियों से पहली मंजिल पर स्थित अपने कमरे में जाने लगा।
विज्ञापन
सीढ़ियों पर सूर्य प्रकाश मनोज की पड़ोस में रहने वाली महिला से बात कर रहा था। मनोज ने ऊपर जाने के लिए आरोपी से रास्ता देने को कहा। इससे नाराज सूर्यप्रकाश ने मनोज को थप्पड़ मारा और उस पर पिस्टल तान दी।
इस मनोज ऊपर भागा और पहली मंजिल से गली में कूदकर भागने लगा। आरोपी पीछा करते हुए गली में पहुंचा और उस पर गोलियां चला दीं। इसी दौरान वहां पहुंचे मनोज के भाई दीपक पर भी गोली चली दी। गनीमत रही कि दोनों को गोली नहीं लगी।